Hindu Baby Names: बेटी के लिए यूनिक और मॉडर्न नाम की तलाश अब होगी समाप्त, इस लिस्ट में आपको मिलेंगे एक से एक ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन
baby girl names

AI Generated Image

Hindu Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक यूनिक और मॉडर्न नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट को देखने के बाद आपकी तलाश पूरी हो जाने वाली है. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर एक बेटी के जन्म लेते है पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है. परिवार के सभी सदस्य इस नन्ही सी जान के पीछे पड़ जाते हैं और इसे किसी भी तरह की कोई तकलीफ न हो इस बात का भी पूरा ख्याल रखते हैं. जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में माता-पिता के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों पर भी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपकी इस नन्हीं सी जान के लिए मॉडर्न और यूनिक नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. आप अपनी बेटी के लिए इनमें से कोई सा भी नाम चुन सकते हैं क्योंकि ये सभी नाम सिर्फ सुनने में खूबसूरत नहीं है बल्कि इन नामों के जो अर्थ है वे भी बेहद ही मनमोहक हैं. तो चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.

आपकी बेटी के लिए कुछ मॉडर्न और यूनिक नाम

  • आरवी: इस नाम का अर्थ होता है शांति.
  • नितारा: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी जड़ें गहरी हों.
  • दिविशा: इस नाम का अर्थ होता है देवी दुर्गा.
  • दित्या: इस नाम का अर्थ होता है प्रार्थनाओं का उत्तर, लक्ष्मी का दूसरा नाम, देवी लक्ष्मी जो प्रार्थनाओं का उत्तर देती हैं.
  • मिशिका: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का प्रेम, चीनी की मिठास वाला व्यक्ति.
  • इरा: इस नाम का अर्थ होता है समर्पित और कोमल.
  • प्रांशी: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी, महान कद की, देवी लक्ष्मी का एक नाम.
  • शाइशा: इस नाम का अर्थ होता है बड़ी चाहत और इच्छा के साथ, जीवन का सत्य.
  • अरिका: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, धन और समृद्धि की देवी, देवी लक्ष्मी के कई नामों में से एक.
  • वेदिका: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान से परिपूर्ण, चेतना, एक अप्सरा या दिव्य.
  • तन्वी: इस नाम का अर्थ होता है दुबली-पतली, सुंदर, नाजुक, एक सुंदर और नाजुक महिला.
  • अनाइशा: इस नाम का अर्थ होता है खास.
  • अंशी: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का उपहार.
  • रीवा: इस नाम का अर्थ होता है नदी, एक तारा या फिर फुर्तीला.
  • जिशा: इस नाम का अर्थ होता है वह व्यक्ति जिसके पास जीने के प्रति सर्वोच्च भावनाएं हैं.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के ये खूबसूरत नाम सभी के दिलों में बना लेंगे अपनी जगह, यहां जानें इनके अर्थ

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola