ePaper

Health Tips: हमेशा रहेंगी फिट और एक्टिव! 30 की उम्र के बाद महिलाएं जरूर करवाएं ये 5 हेल्थ चेकअप्स

Updated at : 27 Aug 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
health tests for women after 30

AI generated image

Health Tips: 30 की उम्र महिलाओं के लिए एक नया मोड़ होती है, जहां उन्हें अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. रेगुलर हेल्थ चेकअप्स न केवल बीमारियों से बचाते हैं बल्कि आपको हेल्दी और एनर्जेटिक बनाए रखते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: 30 की उम्र आते-आते महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होने शुरू हो जाते हैं. ये बदलाव फिजिकल और हार्मोनल दोनों ही तरह के होते हैं. 30 की उम्र के बाद महिलाएं अपने करियर, फैमिली और पर्सनल लाइफ की जिम्मेदारियों की वजह से अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं जिस वजह से आगे चलकर उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी जूझना पड़ जाता है. अगर आप एक हेल्दी और एक्टिव लाइफ जीना चाहती हैं तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि रेगुलर बेसिस पर से कुछ बेसिक हेल्थ चेकअप्स करवाएं. इन चेकअप्स से सिर्फ बीमारियों की शुरुआती स्टेज में पहचान नहीं होती है बल्कि समय रहते उनका इलाज भी पॉसिबल हो पाता है. तो चलिए जानते हैं 30 के बाद महिलाओं के लिए कौन से 5 जरूरी हेल्थ चेकअप्स जरूर करवाने चाहिए.

ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट

बता दें 30 की उम्र के बाद हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ने लगता है. गलत और खराब डायट, स्ट्रेस और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से यह समस्या और गंभीर हो सकती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए साल में कम से कम एक बार ब्लड प्रेशर और फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट जरूर करा लें. जब आप इन चेकअप्स को करवाती हैं तो बीमारियों का पता समय पर लग जाता है और अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करके आप इन्हें कंट्रोल कर भी आसानी से कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Mental Health: इन आदतों से दूर होगा आपका एंग्जायटी और डिप्रेशन, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल

यह भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें

थायरॉइड फंक्शन टेस्ट

थायरॉइड की समस्या महिलाओं ज्यादा पाई जाती ह पुरुषों की तुलना में, खासकर 30 की उम्र के बाद इस समस्या का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. अचानक वजन का बढ़ना या घटना, लगातार थकान, मूड स्विंग्स, बालों का झड़ना और स्किन प्रॉब्लम्स ये सभी थायरॉइड के लक्षण हो सकते हैं. अगर आप चाहती हैं कि आपके साथ यह समस्या न हो तो हर साल आपको थायरॉइड फंक्शन टेस्ट जरूर कराना चाहिए.

पैप स्मीयर टेस्ट

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार 30 की उम्र के बाद महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. पैप स्मीयर टेस्ट सर्विक्स में होने वाले किसी भी छोटे से छोटे बदलाव का शुरुआती स्टेज में पता लगाने में सक्षम होता है. हर लड़की को यह टेस्ट 3 सालों के अंतराल में एक बार जरूर करवाना चाहिए. इससे न सिर्फ सर्वाइकल कैंसर बल्कि अन्य रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स का भी समय पर पता चल जाता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्यों ब्रेकफास्ट स्किप करना बन सकता है डायबिटीज और मोटापे की बड़ी वजह?

मैमोग्राफी या ब्रेस्ट एग्जामिनेशन

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली एक गंभीर बीमारी है. अगर इसकी शुरुआती पहचान हो तभी इससे खुद को बचा पाना संभव हो पाता है. 30 की उम्र के बाद महिलाओं को हर साल डॉक्टर से ब्रेस्ट एग्जामिनेशन कराना चाहिए और जरूरत पड़ने पर मैमोग्राफी भी करवानी चाहिए. इसके साथ ही महीने में एक बार खुद से ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जामिनेशन करना भी जरूरी है.

बोन डेंसिटी टेस्ट

अगर आप नहीं जानती हैं तो बता दें 30 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है. खासकर जिन महिलाओं की लाइफस्टाइल सिडेंटरी है या डायट में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी होती है तो उन्हें यह टेस्ट जरूर कराना चाहिए. बोन डेंसिटी टेस्ट से हड्डियों की मजबूती का पता चलता है और डॉक्टर समय पर सप्लीमेंट्स या सही डायट की सलाह दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Smartphone Addiction: सुबह उठते ही मोबाइल देखने वाले लोग क्यों रहते हैं दिनभर थके और चिड़चिड़े? जानें चौंकाने वाली सच्चाई

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola