Happy Kick Day 2023: वैलेंटाइन वी के बाद क्यों मनाते हैं किक डे, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

Kick Day 2023: एंटी-वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन का प्यार से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि यह प्यार के दिनों से एकदम सही डिटॉक्स है और किक डे भी इससे अलग नहीं है.
Kick Day 2023: 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के बाद, लोग 15 फरवरी से एंटी-वेलेंटाइन वीक मनाते हैं, जिसे स्लैप डे, किक डे, परफ्यूम डे, फ्लर्ट डे, कन्फेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेकअप डे के नाम से जाना जाता है. एंटी-वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन का प्यार से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि यह प्यार के दिनों से एकदम सही डिटॉक्स है और किक डे भी इससे अलग नहीं है.
वैलेंटाइन वीक में प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपने दिल की बात बताते हैं. वैलेंटाइनस डे फरवरी के के पहले सप्ताह यानी 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक ये वीक चलता है जिसमें रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, हग डे, प्रॉमिस डे, किस डे और वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इस दौरान कपल्स अपने पार्टनर को गिफ्ट देकर दिन को यादगार बनाते हैं.
वैलेंटाइन वीक के बाद एंटी-वेलेंटाइन वीक का समय शुरू होता है. इस दौरान वैलेटाइन के दूसरे दिन स्लैप डे और यानी 16 फरवरी को किक डे के रूप में मनाया जाता है.
किक डे एक ऐसे रिश्ते को खत्म करने का दिन है जो नकारात्मकता से भरा हुआ था. इस दिन, अपने एक्स के साथ रिश्ता खत्म करके अपने जीवन से सभी निगेटिविटी को दूर करने का दिन माना जाता है. साथ ही एक नई जिंदगी शुरू करने के लिए खुद को तैयार किया जाता है. साथ ही माना जाता है कि पूर्व के रिश्ते द्वारा दिया गया वो उपहार जो आपको आपके लक्ष्य तक जानें से रोकता है उसे अपनी जिंदगी से दूर करने का भी दिन माना जाता है. किक डे मुख्य रूप से उन नकारात्मक भावनाओं को बाहर निकालने का प्रतीक है जिन्हें हम एक जहरीले रिश्ते से बाहर निकलने के बाद रोक लेते हैं. इसका मतलब यह भी है कि बुरी आदतों, आत्म-संदेह और उन सभी जहरीली चीजों को बाहर निकालना जो हमें जीवन में आगे बढ़ने से रोकती हैं.
अगर आपको अपनी लाइफ में कुछ हासिल करना है तो, अपने आस-पास मौजूद बुरी संगत को किक मारें, जिनकी वजह से आप अपने पार्टनर और फैमिली को टाइम नहीं दे पा रहे, या फिर ऐसे लोग जिनकी संगत में रहने से आपकी पर्सनल लाइफ पर असर पड़ रहा हो उन्हें ‘किक डे’ सेलिब्रेट करते हुए अपनी लाइफ (wrong association) से दूर कर दें.
आज अगर आपकी लाइफ में कुछ बुरे दोस्त है जिनकी वजह से आपका करियर और आपकी जिंदगी (tips to celebrate kick day) खराब हो रहे है तो, ये दिन उन्हें किक करने के लिए बेस्ट माना जाता है.
आज के दिन आपको अपने आलस को किक मार देना चाहिए. जिससे आप अपने लाइफ में असानी से आगे बढ़ सकें.
“तेरे इश्क ने मुझे फ़ुटबाल बना दिया, जिसे देखो वो किक मारता रहता हैं.”
“जो दिमाग का दही करे प्यार में. उसे लात मार के निकालो.”
“जितना झटका बिजली का करेंट नहीं मारता, उससे ज्यादा तो मेरी वाली मारती हैं “”Kick”
“पत्थर क्या मारते हो पहाड़ मार दो, हम तो यूँ ही मर जायेंगे एक आँख मार दो.”
“बड़ी सॉलिड हैं तेरी किक, दिमाग के पुर्जे पुरजे हिल गए.”
“मतलबी दुनिया को लात मारोगे तो ही तुम्हे वो सलाम करेगी.”
“कोई पत्थर से ना मरो मेरे दीवाने को. अगर मरना हैं तो लात और घूसों से भी मारे मेरे दीवाने को.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




