Happy Diwali Wishes, Images: दिवाली पर अपनों के दिल में जगाएं खुशियों की रोशनी, यहां से भेजें सबसे प्यारे और दिल छू लेने वाली हार्दिक शुभकामनाएं
Published by : Priya Gupta Updated At : 20 Oct 2025 8:32 AM
Happy Diwali Wishes
Happy Diwali Wishes, Images: आज पूरे देश में दिवाली हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है. दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार जो हर घर को उजाला और प्रेम से भर देता है. इस खास मौके पर यहां से भेजें अपने प्रियजनों को शुभकामनाओं का संदेश.
Happy Diwali Wishes, Images: आज पूरे देशभर में दिवाली का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है. इस दिन हर घर दीपों से जगमगा उठता है, लोग अपने घर सजाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं. बाहर काम या पढ़ाई करने वाले लोग भी इस दिन अपने घर लौटते हैं जिससे वह परिवार के साथ मिलकर दीप जलाएं और खुशियां मनाएं. अगर आप अपने प्रियजनों को दिवाली शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इन संदेशों को अपने दोस्तों और परिवारों के साथ जरूर शेयर करें.

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले,
गणेश जी की कृपा सदा बनी रहे,
और इस दिवाली आपके जीवन में
सुख-शांति और समृद्धि सदा बनी रहे.
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

दीपों का ये त्योहार आपके जीवन में खुशियों की बरसात लाए,
आपके घर में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रकाश फैलाए.
शुभ दीपावली!

दीपों की रोशनी से झिलमिलाता आंगन हो,
हर दिल में खुशियों का उमंग हो,
ना रहे कोई गम, ना कोई उदासी,
आपके जीवन में सदा रहे दिवाली जैसी रोशनी!
शुभ दीपावली!


रोशनी से जगमगाए आपका संसार,
खुशियों से भरे आपका घर-आंगन अपार.
दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं!

दीपावली का ये पावन पर्व
आपके जीवन से अंधकार मिटाकर
ज्ञान, प्रेम और प्रकाश से भर दे.
आपको व आपके परिवार को शुभ दीपावली!

श्री गणेश जी की कृपा से हर कार्य सफल हो,
मां लक्ष्मी की कृपा से घर में समृद्धि हो,
और दीपावली आपके जीवन में खुशियां भर दे.
हैप्पी दिवाली 2025!

यह भी पढ़ें- Homemade Rangoli Colours For Diwali: बिना मार्केट जाए, घर पर ही तैयार करें दिवाली के लिए होममेड रंगोली कलर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










