Hairstyle Ideas For Diwali: दिवाली में खूबसूरत और एलिगेंट लुक पाने के लिए ट्राई करें ये हेयरस्टाइल आइडियाज 

Updated:
विज्ञापन
hairstyle ideas for diwali

hairstyle ideas for diwali ( AI Image)

Hairstyle Ideas For Diwali: दिवाली के मौके पर एक सुंदर हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बनाता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कुछ हेयरस्टाइल आइडियाज जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं.

विज्ञापन

Hairstyle Ideas For Diwali: किसी भी त्योहार पर हर कोई खूबसूरत लुक पाना चाहता है. लोग सुंदर कपड़े पहनते हैं और बालों को भी स्टाइल करते हैं. दिवाली भी एक खास त्योहार है जिसमें हर कोई अपने लुक को स्पेशल बनाना चाहता है. इस खास मौके पर कपड़े, मेकअप और बालों का स्टाइल आपकी सुंदरता को और निखारता है. किसी भी आउटफिट पर सही हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को पूरी तरह से बदल सकता है. इस दिवाली पर आप अलग-अलग हेयरस्टाइल ट्राई करके स्टाइलिश और आकर्षक लुक पा सकती हैं. तो आइए जानते हैं कुछ हेयरस्टाइल आइडियाज. 

क्लासिक स्ट्रेट हेयर

straight hairstyle
Straight hairstyle ( ai image)

आप दिवाली पर ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ क्लासिक स्ट्रेट हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं. यह स्टाइल बहुत ही सिंपल और क्लासी है. आप इसमें मिडल पार्टिंग को करें और मांगटीका भी पहनें और त्योहार के लिए खूबसूरत लुक पाएं. 

बालों को बांधकर बनाएं हेयरस्टाइल 

braided ponytail
Braided ponytail ( ai image)

आप बालों को बांधकर भी एक सुंदर और एलिगेंट लुक पा सकती हैं. आप ब्रेडेड पोनीटेल बना सकती हैं. आप फिशटेल ब्रेड भी बना सकती हैं. ये हेयरस्टाइल स्कर्ट या लहंगा के साथ अच्छा जाता है. बालों में फूलों को लगाएं. ये स्टाइल आपको फैशनेबल लुक देता है. 

fishtail braid
Fishtail braid ( ai image)

बालों को करें गजरे के साथ स्टाइल 

hairstyle with gajra
Hairstyle with gajra ( ai image)

दिवाली पर आप बालों को गजरे के साथ स्टाइल करें. आप बालों को खुला रखें और बालों के पीछे में गजरा लगाएं. इस लुक को आप त्योहार के मौके पर ट्राई कर सकती हैं. 

साइड बन बनाएं

side bun hairstyle
Side bun hairstyle ( ai image)

आप दिवाली पर साइड बन बना सकती हैं. ये लुक को आप साड़ी के साथ ट्राई करें. आप इसमें गुलाब के फूल लगाकर एक खूबसूरत लुक पा सकती हैं. आप इसे सुंदर एक्सेसरीज से भी सजा सकती हैं. 

लो पोनीटेल से पाएं खूबसूरत लुक

low ponytail
Low ponytail ( ai image)

दिवाली पार्टी या फेस्टिवल लुक के लिए लो पोनीटेल एक अच्छा ऑप्शन है. इसे आप सूट या स्कर्ट के साथ ट्राई कर सकती हैं. इससे आपका लुक और भी सुंदर नजर आए.

छोटे बालों के लिए दिवाली हेयरस्टाइल आइडियाज क्या हैं?

छोटे बालों के लिए आप सॉफ्ट कर्ल, हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं.

बालों को एक्सेसरीज से कैसे सजाएं?

आप बाल में फूल, ग्लिटर क्लिप्स या हेयर पिन्स का इस्तेमाल कर सकती हैं.

दिवाली पार्टी के लिए हेयरस्टाइल को लंबे समय तक सेट कैसे रखें?

बालों को सेट रखने के लिए आप हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें और अगर जरूरत हो तो पिन्स से स्टाइल को लॉक कर दें.

यह भी पढ़ें- Beautiful Bangle Design: दिवाली लुक को करें खूबसूरत चूड़ियों के साथ पूरा, सूट-साड़ी के साथ ट्राई करें ये बैंगल डिजाइन 

यह भी पढ़ें- Balcony Decoration For Diwali: दिवाली पर बालकनी की डेकोरेशन देख ठहर जाएगी सब की नजरें, इन तरीकों से सजाएं

यह भी पढ़ें- Diwali Decoration: साफ सफाई के बाद घर सजाने की टेंशन को करें दूर, दिवाली डेकोरेशन के लिए इन यूनिक आइडियाज का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

छोटे बालों के लिए आप सॉफ्ट कर्ल, हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं.