Hair Growth Tips: तीन गुना तेजी से बढ़ने लगेगी बालों की लंबाई, इन चीजों के इस्तेमाल से एक ही महीने में दिखने लगेगा फर्क

AI generated image
Hair Growth Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों की लंबाई तेजी से बढ़े तो ऐसे में आपको कुछ चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इन चीजों के नियमित इस्तेमाल से आपको कुछ ही समय में अपने बालों की लबांई में फर्क दिखने लग जाएगा.
Hair Growth Tips: हर लड़की की यह चाहत होती है की उनके बाल लंबे, घने और दिखने में भी खूबसूरत हों. जब आप बाल हर तरफ से परफेक्ट होते हैं तो ऐसे में आपको कॉन्फिडेंस लेवल भी काफी बढ़ा हुआ होता है और साथ ही आप खुद में भी काफी अलग महसूस करती हैं. आज की यह आर्टिकल उन लड़कियों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्होंने अपने बालों को लंबा करने के लिए हर तरकीब अपना ली है लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा. आज हम आपको घर पर ही मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से आपके बाल काफी तेजी से बढ़ने लग जाते हैं. इन चीजों के नियमित इस्तेमाल से आपको एक ही महीने में बालों की लंबाई में साफ अंतर महसूस होना शुरू हो जाता है.
प्याज के रस का करें इस्तेमाल
अगर आप बालों को तेजी से लंबा करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले प्याज के रस का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इसमें भारी मात्रा में सल्फर पाया जाता है जो आपके बालों के फॉलिकल्स को एक्टिव करता है जिससे आपके बालों को तेजी से लंबा होने में मदद मिलती है.
बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल
मेथी के दानों का इस्तेमाल
हमनें आपको कई बार मेथी के दानों के फायदों के बारे में बताया है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कई रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि मेथी के दानों का सही तरीके से इस्तेमाल करने से आपके बालों को झड़ने से रोका जा सकता है. इसके लिए आपको मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख देना होगा और सुबह इसे पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेना होगा. इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगा लें और कुछ देर बाद अपने बालों को एक अच्छे शैंपू की मदद से धो लें.
भृंगराज तेल से होगा आपको फायदा
आपके बालों के लिए भृंगराज का तेल किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल काफी तेजी से लंबे हों तो ऐसे में आपको नियमित तौर पर अपने बालों पर भृंगराज ऑइल का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए.
ग्रीन टी भी है बालों के लिए फायदेमंद
आपके बालों को तेजी से लंबा होने में ग्रीन टी भी काफी मदद करता है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो आपके बालों को झड़ने से रोकते हैं और साथ ही आपके बालों को दोगुनी रफ्तार से ग्रो करने में भी मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










