Hair Growth Juice: महंगे प्रोडक्ट छोड़े, इस तरह घर पर बनाएं मजबूत बालों के लिए हेयर ग्रोथ जूस 

Updated:
विज्ञापन
Hair Growth Juice

Hair Growth Juice (AI image)

Hair Growth Juice: क्या आप भी बालों के झड़ने, रूसी होने और कमजोर होने की समस्या से परेशान हैं? तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हेयर ग्रोथ जूस.

विज्ञापन

Hair Growth Juice: आजकल बालों का झड़ना, कमजोर होना या रूसी होना बहुत आम समस्या बन चुकी है. अधिकतर लोग अपने बालों को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के शैम्पू, तेल या सीरम बदलते रहते हैं, लेकिन बालों की असली मजबूती शरीर के अंदर मिलने वाले पोषण पर निर्भर करती है. इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं, हेयर ग्रोथ जूस. इसमें विटामिन A, C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को जड़ों तक पोषण देते हैं. इस जूस को पीने से आपके बालों का झड़ना कम होता है और नए बाल आने लगते हैं. 

हेयर ग्रोथ जूस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आंवला – 1 
  • खीरा – आधा खीरा
  • गाजर – 1 गाजर
  • धनिया या पुदीना की पत्तियां – आधा कप
  • पानी – 1 गिलास
  • नींबू या शहद – 1 चम्मच 

हेयर ग्रोथ जूस बनाने की विधि क्या है?

  • हेयर ग्रोथ जूस बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छी तरह धो लें. 
  • अब आंवला, खीरा और गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • इसके बाद एक मिक्सर जार में गाजर, खीरा, आंवला और धनिया/पुदीना डालें. इसके बाद 1 गिलास पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.
  • जूस को एक गिलास में अच्छे से छान लें और ऊपर से नींबू का रस या शहद मिलाएं. इसे तुरंत पी लें. 

यह भी पढ़ें: Lemon For Skin: नींबू से शरबत छोड़कर अपनाएं ये स्किन हैक्स, चेहरा दिखेगा चांद जैसा खूबसूरत

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

हेयर ग्रोथ जूस कब पीना चाहिए?

तैयार हुए जूस को सुबह खाली पेट पिएं. इसे आप सप्ताह में 3 से 4 बार पिएं.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: काजल फैलने से हो रहा है चेहरा काला? तो आज ही अपनाएं ये ट्रिक्स

यह भी पढ़ें: Homemade Face Mask For Glowing Skin: घर बैठे पाएं सैलून जैसा निखार, इस तरह बनाएं DIY फेस मास्क 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola