Hair Fall Remedy: बालों का झड़ना अब लगेगा सपना! अपनाएं ये जबरदस्त उपाय और पाएं घने-लंबे बाल

Updated:
विज्ञापन
hair fall remedy

AI generated image

Hair Fall Remedy: अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की और मददगार होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बालों का झड़ना कुछ ही दिनों में रोक सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Fall Remedy: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गया है. एक बड़ी आबादी ऐसी है जो बालों के झड़ने की समस्या से बुरी तरह जूझ रही है. आज की यह आर्टिकल खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके बाल हाल ही में झड़ना शुरू हुए हैं और उन्हें अभी से ही गंजेपन की चिंता सताने लग गयी है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने के कुछ ही समय बाद आपको यह महसूस होने लगेगा कि आपके बालों का झड़ना बंद हो गया है और अब ये दोबारा तेजी से बचने लगे हैं. चलिए इन नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मसाज करना फायदेमंद

अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों का झड़ना बंद हो जाए तो ऐसे में आपको हफ्ते में कम से कम एक बार अपने बालों को नारियल तेल से मसाज करना चाहिए. इसके लिए आपको नारियल तेल में करी पत्तों को डालकर उसे गर्म कर लेना है और इससे अपने स्कैल्प को अच्छे से मसाज करना है. ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बालों का झड़ना बंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

प्याज के रस का इस्तेमाल

बालों को झड़ने से रोकने के लिए आपको हफ्ते में कम से कम एक बार अपने स्कैल्प को प्याज के रस से मसाज करना चाहिए. प्याज का रस आपके बालों के जड़ों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

सही तरीके से बालों को कंघी

बालों के झड़ने के पीछे एक मुख्य कारण यह भी हो सकता है कि आप नहाने के तुरंत बाद अपने गीले बालों को कंघी कर रहे हों. अगर आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो आपको पहले अपने बालों को अच्छे से सूखने देना चाहिए और उसके बाद ही हल्के हाथों से कंघी करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

सही शैंपू चुनें

अगर आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने बालों को धोने के लिए एक केमिकल फ्री शैंपू का चुनाव करना चाहिए. बालों को धोने के लिए एक हर्बल शैंपू से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है.

डायट का रखें ख्याल

कई बार आपके बाल न्यूट्रिएंट्स की कमी की वजह से भी झड़ने लगते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों का झड़ना बंद हो जाए तो ऐसे में आपको अपने डायट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और आयरन मौजूद हों.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: इन 5 चीजों के इस्तेमाल से बाल हो जाएंगे और घने और मोटे, घुटने तक आते बालों को देख सभी हो जाएंगे इम्प्रेस

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola