ePaper

Hair Care Tips: पार्लर या फिर महंगे ट्रीटमेंट्स की अब नहीं पड़ेगी जरूरत, इन हेयर मास्क की मदद से घर पर ही बाल बनेंगे शाइनी

Updated at : 06 Jun 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
hair care tips

AI generated image

Hair Care Tips: अगर आप पैसे खर्च किये बिना अपने बालों को शाइनी बनाना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से आपके बाल घर पर ही शाइनी बन सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: गर्मियों के इन दिनों में हमारे बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान हो जाते हैं. ऐसा लगता है मानों बालों से चमक ही गायब हो गयी हो. जब ऐसा होता है तो लड़कियों में दिमाग में एक ही ऑप्शन आता है कि पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स लेने से उन्हें फायदा हो सकता है. जब आप ऐसा करती हैं तो आपके पैसे भी काफी ज्यादा खर्च हो जाते हैं और आपको फायदा भी कुछ ही दिनों के लिए होता है. आज हम आपको कुछ ऐसे होम मेड हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने बालों को पार्लर जाए बिना या फिर ज्यादा पैसे खर्च किये बिना शाइनी बनाने के लिए कर सकते हैं. तो चलिए इनके हेयर मास्क के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दही हेयर मास्क का इस्तेमाल

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं तो ऐसे में इनके सिल्की और स्मूद बनाने के लिए आपको दही हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक कटोरा दही ले लेना है और उसे अच्छे से फेट लेना है. जब आप इसे फेट लेंगे तो यह थोड़ा पतला हो जाएगा. अब आपको इसे अपने पूरे बालों में अच्छे से लगा लेना है. अब आपको इसे आधे घंटों के लिए छोड़ देना है और बाद में बलों को धो लेना है.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

बनाना हेयर मास्क का इस्तेमाल

आप अगर चाहें तो अपने बालों को स्मूद और सिल्की बनाने के लिए केले के हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस हेयर मास्क को तैयार करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको एक बड़े साइज का पका हुआ केला ले लेना है और इसे अच्छी तरह से मैश कर लेना है. अब आपको इसे अपने बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. आखिर में आपको अपने बालों को अच्छे से धो लेना है.

हनी लेमन हेयर मास्क

आपके बालों के लिए हनी यानी कि शहद को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आपको शहद और नींबू के रस को अच्छे से मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार कर लेना है. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस को मिक्स करके अपने बालों पर लगा लेना होगा। 15 से 20 मिनट रखने के बाद आपको अपने बालों को धो लेना है.

कोकोनट वाटर हेयर मास्क

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें नारियल पानी सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बल्कि आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. जब आप नारियल के पानी से अपने बालों को धोते हैं तो ऐसे में आपके बाल स्मूट और शाइनी बनते हैं.

ये भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola