Hair Care: स्प्लिट एंड्स को कहें बाय-बाय! अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे और पाएं घने, खूबसूरत और हेल्दी बाल

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI generated image

Hair Care: अगर आपके बालों में स्प्लिट एंड्स हो गए हैं या फिर वे डैमेज और कमजोर दिखने लगे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बालों से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकेंगे.

विज्ञापन

Hair Care: अक्सर ऐसा होता है कि हमारे लाख कोशिशों के बावजूद भी हमारे बाल डैमेज हो जाते हैं और हमें बालों से जुड़ी अलग-अलग प्रोब्लस से जूझना पड़ जाता है. बालों से जुड़ी एक कॉमन प्रॉब्लम है स्प्लिट एंड्स. जब हमारे बालों में स्प्लिट एंड्स होते है तो ये आसानी से कमजोर होकर टूटने लगते हैं. ऐसा होने की वजह से हमारे बालों के ग्रोथ की स्पीड भी कम हो जाती है. अक्सर स्प्लिट एंड्स या फिर बालों से जुड़ी इस तरह की प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. ये ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स कई बार काम तो कर जाते हैं लेकिन कई बार ऐसा भो होता है कि ये सिर्फ हमारे समय और पैसों की बर्बादी बनकर रह जाते हैं. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप सिर्फ स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम से नहीं बल्कि बालों से जुड़ी कई अन्य प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा पा सकते हैं. चलिए उन नुस्खों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

कोकोनट ऑइल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

अगर आपके बालों में स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम बढ़ गयी है तो ऐसे में आपको कोकोनट ऑइल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों को अच्छे से मिक्स करके आपको अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लेना है. जब आप इस नुस्खे को अपनाते हैं तो कुछ ही समय में आपको दो मुंहे बालों या फिर स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: सपनों जैसे बाल पाने का सीक्रेट है आंवला और एलोवेरा जूस, जानें इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे

यह भी पढ़ें: Hair Dyeing Tips: बालों को कलर करवाते समय करते हैं ये गलतियां? लुक हो जाएगा बर्बाद और कॉन्फिडेंस जीरो!

घी और आल्मंड ऑइल का इस्तेमाल

अगर स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम ज्यादा बढ़ गयी है तो ऐसे में आपको घी और आल्मंड ऑइल का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इन दोनों ही चीजों को एक कटोरे में लेकर अच्छे से मिक्स कर लें और इससे बालों और स्कैल्प की मसाज करना शुरू कर दें. जब आप इस नुस्खे को अपनाते हैं तो आपके बालों को मॉइस्चर मिलता है जिससे स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम नहीं होती है.

रेगुलर ट्रिमिंग भी फायदेमंद

स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने का एक तरीका यह भी है कि आप बालों को रेगुलर ट्रिमिंग कराते रहें. एक्सपर्ट्स बताते हैं हर 6 से 8 हफ्तों में बालों की ट्रिमिंग कराते रहनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बाल शाइनी और हेल्दी बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Grey Hair Remedies: सफेद हुए बाल एक बार फिर हो जाएंगे काले और चमकदार, ये घरेलू नुस्खे आपके बालों में डालेंगे नयी जान

ड्राइनेस दूर करने के लिए पीपते का हेयर मास्क

जब आपके बाल ड्राई हो जाते हैं तो इससे भी आपको बालों से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स होने लगती है. ऐसे में अगर आप ड्राइनेस की प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको पपीते के हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. जब आप इस मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो आपके बालों को अंदर से न्यूट्रिशन मिलता है.

अंडे का हेयर पैक भी फायदेमंद

आपके बालों के लिए अंडों को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो आपके बालों की जड़ों को मजबूती देने का काम करता है. अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो आपको अंडे से बने हेयर पैक का इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Oil for Hair Growth: हर कोई जानना चाहेगा आपके लंबे और खूबसूरत बालों का सीक्रेट, इन हेयर ऑइल्स के इस्तेमाल से पहले ही महीने से दिखने लगेगा फायदा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola