Green Garlic Pickle Recipe: सर्दियों में जरूर बनाएं, हरा लहसुन का जबरदस्त स्वाद वाला अचार, जानें बनाने की आसान विधि 

Updated at : 21 Nov 2025 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
Green Garlic Pickle Recipe

Green Garlic Pickle Recipe (AI Image)

Green Garlic Pickle Recipe: आज हम आपको ठंड के मौसम में मिलने वाला हरा लहसुन का अचार बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप कम मेहनत में आसानी से बना सकते हैं.

विज्ञापन

Green Garlic Pickle Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही मार्केट में ताजा और फ्रेश हरा लहसुन दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में अगर आप इस हरे लहसुन का कुछ चटपटा और मसालेदार बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको हरा लहसुन का अचार बनाने के बारे में बताएंगे. ये अचार आम के अचार और नींबू के अचार से बिल्कुल नया है जिसे आपको घर पर एक बार बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में हरा लहसुन का अचार बनाने की आसान रेसिपी. 

हरा लहसुन का अचार बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरा लहसुन – 2 कप (बारीक कटा हुआ)
  • सरसों का तेल – आधा कप
  • राई/सरसों का पाउडर – 1 चम्मच 
  • सौंफ – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1-2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 2 चम्मच

यह भी पढ़ें: Pickle Recipe: दादी नानी के अंदाज में घर पर बनाएं मिर्च लहसुन का अचार, जानें आसान विधि

यह भी पढ़ें: Vegetable Pickles: अब हर मौसम में बनाएं लाजवाब मिक्स अचार, जानें आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Amla Mirch Achar Recipe: हरी मिर्च का ट्विस्ट देकर बनाएं तीखा आंवला अचार, सर्दियों में बढ़ेगा स्वाद का मजा 

हरा लहसुन का अचार बनाने की विधि क्या है?

  • अचार बनाने के लिए आप सबसे पहले लहसुन को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद इससे पानी निकालने के लिए कुछ देर हवा में रख दें. 
  • अब आप एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तब गैस बंद कर दें. इसे आप ठंडा होने के लिए कुछ देर रहने दें. 
  • इसके बाद आप तेल में सरसों का पाउडर, सौंफ, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. 
  • अब कटे हुए हरे लहसुन को तेल और मसाला मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. फिर ऊपर से आप इसमें नींबू का रस और नमक डालें. 
  • तैयार हुए अचार को आप साफ जार में भरें और 2 दिन के लिए धूप में रख दें. अब घर पर बना हरा लहसुन का अचार बनकर तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Amla Ka Achar: दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं स्वादिष्ट आंवला का अचार, नोट कर लें आसान रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola