घर पर बनाएं टेस्टी और ठंडा अंगूर मोजितो, मिनटों में होगा तैयार

Updated:
विज्ञापन
Grapes Mojito

अंगूर मोजितो – फोटो (इंस्टाग्राम – @homecheff_renu)

अगर आप भी सिर्फ सिंपल तरीके से अंगूर खाते हैं तो एक बार इस आर्टिकल की मदद से बनाएं ठंडा-ठंडा मोजितो. आइए जानते हैं बनाने की विधि.

विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर किसी को ठंडा और ताजगी से भरा ड्रिंक्स पीने का मन करता है. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच शरीर को ठंडक देने के लिए लोग तरह-तरह के शरबत, जूस और ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं. ऐसे में आप भी घर पर अंगूर से टेस्टी और ठंडा मोजितो तैयार कर सकते हैं. अंगूर से बना मोजितो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ देखने में भी काफी आकर्षक लगता है. आज हम आपको अंगूर मोजितो की एक आसान और मजेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे कंटेंट क्रिएटर रेणुका सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @homecheff_renu पर शेयर किया है. इस रेसिपी की खास बात यह भी है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या ज्यादा समय की जरूरत नहीं पड़ती है. इसे बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों को सर्व कर सकते हैं और गर्मी के मौसम में ठंडक का मजा ले सकते हैं. 

अंगूर मोजितो बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • अंगूर
  • पुदीने की पत्तियां
  • चीनी
  • जलजीरा
  • बर्फ
  • सोडा या स्प्राइट

अंगूर मोजितो बनाने की विधि क्या है?

  • अंगूर मोजितो बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़ा गिलास लें. इसके बाद ताजे और मीठे अंगूर को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. 
  • मोजितो बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार लें. अब इसमें ताजे अंगूर, पुदीना के पत्ते, स्वादानुसार चीनी, थोड़ा सा जलजीरा और थोड़ा पानी डालें, इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करके पेस्ट तैयार कर लें. 
  • अब आप एक गिलास में 4 से 5 बर्फ के टुकड़े डालें, अब अप इसमें अंगूर का तैयार पेस्ट डालें, फिर आप इसमें सोडा या स्प्राइट डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. इसी तरह आप घर पर आसानी से अंगूर मोजितो तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola