ePaper

घर पर बनाएं बाजार जैसा अंगूर जैम, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

Updated at : 04 Feb 2026 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Grapes Jam Recipe in Hindi

अंगूर जैम रेसिपी (Image-iStock)

Grapes Jam Recipe: बच्चे जैम बहुत पसंद करते हैं. ऐसे में आप घर पर ही बाजार जैसा टेस्टी जैम बनाकर उन्हें खिला सकते हैं. आज आपको अंगूर जैम बनाने की रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Grapes Jam Recipe: जैम जिसे रोटी, ब्रेड और टोस्ट के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. जैम का नाम सुनते ही बच्चे इसकी डिमांड करना शुरू कर देते हैं. खाने में नखरा दिखाने वाले बच्चे भी जैम के साथ रोटी या ब्रेड भर पेट खाते हैं. बच्चों की इस डिमांड को देखते हुए ही बाजार में तरह-तरह के फ्रूट जैम मिलने लगे हैं. आप चाहें तो घर में ही बाजार जैसा टेस्टी जैम बना सकते हैं. आज हम आपको अंगूर जैम बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह जैम भी खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. तो चलिए इसकी रेसिपी बताते हैं.

अंगूर जैम बनाने की सामग्री

  • अंगूर – 500 ग्राम
  • चीनी – 250 ग्राम
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच

अंगूर जैम बनाने की विधि

  • अंगूर जैम बनाने के लिए पहले अंगूरों को अच्छे से धो लें.
  • ध्यान रहे कि बिना बीज वाले अंगूरों का इस्तेमाल करें.
  • अब इन अंगूरों को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
  • अब मोटे तले वाली कड़ाही या पैन में पिसे हुए अंगूरों को डाल दें.
  • इसे अब आप मध्यम आंच पर पकाएं.
  • फिर इसमें चीनी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब मिश्रण गाढ़ा होकर जैमी टेक्सचर लेने लगेगा.

यह भी पढ़ें: Chilli Jam Recipe: घर पर ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर चटपटा मिर्च का जैम, नोट करें सिंपल रेसिपी

  • इसे आप बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मिश्रण तले में न लगे.
  • मिश्रण जब चम्मच से गिराने पर थिक ड्रॉप्स में गिरे और फैले नहीं, तो समझ लीजिए आपका जैम तैयार हो चुका है.
  • अब गैस बंद करके इसमें नींबू का रस डालें.
  • आप चाहें तो इसमें इलायची पाउडर भी डालें ताकि खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाए.
  • इसके बाद आप जैम को ठंडा करके साफ और सूखे जार में रख लें.
  • फ्रिज में रखने पर यह जैम 2-3 सप्ताह तक आराम से चलेगा.

यह भी पढ़ें: Fruit Jam Recipe: घर पर बनाएं बच्चों का फेवरेट फ्रूट जैम, खाने के बाद हो जाएंगे खुश

यह भी पढ़ें: Gud Amla Jam Recipe: एक बार घर पर बना लिया तो मार्केट से कभी नहीं खरीदेंगे, गुड़ और आंवले से बनने वाली ये जैम जीत लेगी सभी का दिल

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola