Good Morning Wishes: मुस्कान से करें दिन की शुरुआत, अपने प्रियजनों को भेजें गुड मॉर्निंग मैसेज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 28 Oct 2025 7:58 AM
Good morning wishes in hindi ( AI Image)
Good Morning Wishes: सुबह की शुरुआत करें अपनों को ये दिल छू लेने वाले मैसेज भेजकर. आइए जानते हैं कुछ गुड मॉर्निंग मैसेज जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं जिसे पढ़कर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए.
Good Morning Wishes: हर नई सुबह एक नया मौका लेकर आती है. सुबह का वक्त एक खूबसूरत पल होता है जो हमें ये याद दिलाती है कि चाहे बीता हुआ कल कितना भी मुश्किल क्यों न रहा हो आज फिर से मुस्कुराने और नई शुरुआत करने का मौका हमारे पास है. सुबह को और भी खास बनाने के लिए आप अपने करीबी लोगों को गुड मॉर्निंग मैसेज जरूर भेजें. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ प्यारे मैसेज जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं.
Good Morning Wishes In Hindi
- सुबह की ठंडी हवा आपको नया जोश दे,
सूरज की किरणें आपकी राह रोशन करें,
दुआ है हमारी आज का हर पल आपका हो,
आपका दिन मंगलमय और खुशियों से भरा हो
शुभ प्रभात.
- फूलों की खुशबू से महक उठी है सुबह,
सूरज की किरणें ले आई हैं नई उमंग,
आपका दिन रहे हंसी और तरक्की से भरा,
यही है हमारी सच्चे दिल से दुआ
शुभ प्रभात.

- हर सुबह नई रोशनी, नया सवेरा लाती है,
जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाती है
दिल से कहो कि आज का दिन मेरा है
गुड मॉर्निंग!
- जैसे खिलते हैं फूल बागों में,
वैसे ही खुशियां खिलें आपके जीवन में
शुभ प्रभात!
- भगवान करे आपकी हर सुबह इतनी प्यारी हो,
जितनी प्यारी आपकी मुस्कान और सोच है
गुड मॉर्निंग!

- तेरे बिना सुबह अधूरी लगती है, तू ही तो मेरी जिंदगी की रोशनी है,
तेरे चेहरे की मुस्कान से ही दिन मेरा संवर जाता है, गुड मॉर्निंग मेरी जान.
- सूरज की पहली किरण तुम्हें सुकून दे जाए,
मेरी दोस्ती हर दिन तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाए
गुड मॉर्निंग मेरे प्यारे दोस्त.

- मुस्कुराइए क्योंकि आज का दिन आपका है,
खुश रहें, स्वस्थ रहें, यही शुभकामना है.
- सपनों को सच करना है तो अब रुकना नहीं,
हर सुबह कहती है तुम्हें जीतना है, झुकना नहीं.
शुभ प्रभात!
यह भी पढ़ें- Old Curtain Reuse Ideas: पुराने पर्दे से बनाएं कुछ नया, ट्राई करें ये आइडियाज
यह भी पढ़ें- Chana Dal Appe Recipe: बच्चों को टिफिन में दें टेस्टी सरप्राइज, बनाएं चना दाल अप्पे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










