Gobhi-Gajar Paratha: ठंड के दिनों में सुबह-सुबह नाश्ते में आपको भी पराठे खाना है पसंद, तो जरूर बनाएं गोभी-गाजर का पराठा

Updated:
विज्ञापन
gobhi gajar paratha

gobhi gajar paratha (AI Image)

Gobhi-Gajar Paratha: ठंड में आप भी नाश्ते में पराठे खाना पसंद करते हैं तो गोभी-गाजर का पराठा को ट्राई कर सकते हैं. आप इस पराठे को दही, रायता, चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Gobhi-Gajar Paratha: सर्दियों के मौसम में मिलने वाली ताजी सब्जियों से बने पराठों का स्वाद ही अलग होता है. सुबह-सुबह जब घर में पराठे बनते हैं तो इसकी सुगंध से भूख और भी बढ़ जाती है. अगर आपका भी मन करता है पराठे की नई रेसिपी ट्राई करने का तो ठंड के मौसम में आप गोभी-गाजर का पराठा को बनाएं. आइए जानते हैं गोभी-गाजर पराठा बनाने की रेसिपी. 

गोभी-गाजर का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • फूलगोभी- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1
  • नमक- स्वादानुसार
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • गाजर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • घी या तेल- जरूरत के अनुसार

गोभी-गाजर का पराठा को कैसे तैयार करें?

  • गोभी-गाजर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को लें और इसमें थोड़ा सा नमक डाल दें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें. 
  • अब एक दूसरे बर्तन में गोभी और गाजर को कद्दूकस कर लें. कद्दूकस की हुई गोभी और गाजर को हाथों से दबाकर पानी निचोड़ लें. अब आप इसमें हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को मिला दें. 
  • अब आप धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • आटे से छोटी लोई बनाएं. इसे आप हल्का सा बेल लें और बीच में एक चम्मच गोभी और गाजर के मिश्रण को डाल दें. किनारों को बंद कर हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें. 
  • तवा को गर्म करें और तवे पर पराठा डालें. एक तरफ से हल्का पक जाने पर पलट दें. दोनों तरफ से जब ये पक जाए तब आप एक चम्मच घी या तेल डालकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इस तरह से आप आसानी से गोभी-गाजर का पराठा बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola