ePaper

Glycerin For Glowing Skin: ग्लिसरीन से पाएं शीशे जैसी चमकदार त्वचा,जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Updated at : 12 Sep 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
Glycerin For Glowing Skin: ग्लिसरीन से पाएं शीशे जैसी चमकदार त्वचा,जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Glycerin For Glowing Skin: ग्लिसरीन एक नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट है जो स्किन को शीशे जैसी चमक देता है. जानें ग्लिसरीन के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका.

विज्ञापन

Glycerin For Glowing Skin: ग्लोइंग और हेल्दी स्किन हर किसी की ख्वाहिश होती है लेकिन महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट हर बार सही साबित नहीं होते हैं. ऐसे में ग्लिसरीन एक नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट है जो आपकी स्किन को शीशे जैसी चमक और गहराई से नमी देने का काम करता है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ग्लिसरीन झुर्रियों, ड्राईनेस और डलनेस को दूर कर स्किन को बनाता है सॉफ्ट, स्मूद और यंग लुकिंग.आइए जानते हैं ग्लिसरीन को इस्तेमाल करने का सही तरीका और इसके ब्यूटी बेनिफिट्स.

ग्लिसरीन का कैसे करें इस्तेमाल

फेस पैक के रूप में

  • सामग्री: एक चम्मच ग्लिसरीन, दो चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच नींबू का रस (अगर त्वचा संवेदनशील है तो नींबू न डालें).
  • तरीका: सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.

नाइट सीरम के रूप में

  • सामग्री: दो से तीन बूंद ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल.
  • तरीका: इन दोनों को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें.सोने से पहले इसे अपने साफ चेहरे पर स्प्रे करें. सुबह आपको अपनी त्वचा मुलायम और चमकदार महसूस होगी.

मॉइस्चराइजर के साथ

  • सामग्री: आपका रोजाना का मॉइस्चराइजर और ग्लिसरीन की कुछ बूंदें.
  • तरीका: अपनी हथेली पर मॉइस्चराइजर लें और उसमें ग्लिसरीन की 2-3 बूंदें मिलाएं. इसे अपनी स्किन पर लगाएं. यह आपकी स्कित को दिन भर हाइड्रेटेड रखेगा.

Also Read : Homemade Banana Facial: आपको भी चाहिए यंग और रिफ्रेश्ड लुक,ऐसे करें केले का फेशियल

Also Read : Home Remedy For Glowing Skin: मिनटों में स्किन होगी ग्लोइंग,आपकी ही रसोई में छिपा है जादुई लेप

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola