ePaper

Home Remedy For Glowing Skin: मिनटों में स्किन होगी ग्लोइंग,आपकी ही रसोई में छिपा है जादुई लेप

Updated at : 03 Sep 2025 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Home Remedy For Glowing Skin

Home Remedy For Glowing Skin

Home Remedy For Glowing Skin : आपकी रसोई में छिपे हैं ग्लोइंग स्किन के राज. इन खास और असरदार घरेलू नुस्खों से मिनटों में पाएं बेदाग और दमकता निखार.

विज्ञापन

Home Remedy For Glowing Skin: दिनभर के काम-काज और रसोई के झमेले में आपकी स्किन अक्सर थकी और बेजान लगती है. हमारे पास पार्लर जाने या महंगे स्किन ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करने का समय नहीं होता है.ऐसे में क्या आपको पता है कि आपकी ही रसोई में ही छिपा हुआ यह जादुई लेप मिनटों में आपकी त्वचा को निखार और चमक देने की क्षमता रखता है.जी हां आपने सही पढ़ा आपकी रसोई में छिपा है एक ऐसा जादुई लेप जो न सिर्फ आपकी स्किन को ग्लोइंग बना देगा बल्कि आपकी सारी थकान और गंदगी भी हटा देगा.

ग्लोइंग स्किन का जादुई लेप

सामग्री

  • बेसन : 2 चम्मच (त्वचा को साफ करने के लिए)
  • दही : 1 बड़ा चम्मच (नमी और चमक के लिए)
  • हल्दी : 1 चुटकी (प्राकृतिक निखार के लिए)
  • शहद : 1/2 चम्मच (मॉइस्चर और ग्लो के लिए)

बनाने का तरीका

  • एक कटोरी में सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  • इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
  • इसे 15 मिनट तक सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए ठंडे पानी से धो लें.

टैन हटाने के लिए

  • टमाटर का गूदा : 1 बड़ा चम्मच
  • दही : 1 बड़ा चम्मच

बनाने का तरीका

  • दोनों को मिलाकर चेहरे और टैनिंग वाली जगहों पर लगाएं.
  • 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.

ऑयली स्किन और पिंपल्स के लिए

सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी : 2 चम्मच
  • नीम पाउडर : 1/2 चम्मच
  • गुलाब जल : पेस्ट बनाने के लिए

बनाने का तरीका

  • सभी चीजों को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें.
  • इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें.

Also Read :Natural Skin Care: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, गुलाब जल से पाएं निखरी त्वचा

Also Read : Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola