Glowing Skin Tips: चेहरे पर लाएं कुदरती निखार, पपीते से बनाएं ये ग्लोइंग स्किन फेस मास्क
Published by : Priya Gupta Updated At : 22 Jul 2025 2:50 PM
skin care tips (AI image)
Glowing Skin Tips: अगर आप भी अपनी स्किन पर नेचुरल चमक और खूबसूरती लाना चाहते हैं, तो ये पपीते से बना फेस मास्क एक बार जरूर इस्तेमाल करें. आइए जानते हैं इसे बनाने, लगाने और फायदे के बारे में.
Glowing Skin Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन नेचुरली ग्लो करे, लेकिन धूल, धूप, गंदगी और काम के थकान के कारण स्किन रूखी और काली लगने लगती हैं. ऐसे में आप केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय नेचुरल उपाय कर अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं. चेहरे में पका हुआ पपीता का फेस मास्क लगाना बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट, चमकदार और मुलायम बनाने में बहुत मदद करते हैं.
ग्लोइंग मास्क कैसे बनाएं?
ग्लोइंग फेस मास्क बनाने के लिए आप पका हुआ पपीता के 7-8 टुकड़े कर लें, अब इसमें नेचुरल शहद 1 चम्मच डालकर अच्छे से मिक्स करें. फेस मास्क बनकर तैयार है.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
यह भी पढ़ें: Beauty Tips: काजल फैलने से हो रहा है चेहरा काला? तो आज ही अपनाएं ये ट्रिक्स
चेहरे पर मास्क कैसे लगाएं? (Mask Apply Method)
- सबसे पहले अपने चेहरे और गर्दन को अच्छे से साफ कर लें.
- अब बने हुए मास्क को अपने चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगाकर 20 मिनट रखकर सूखने के लिए छोड़ दें.
- मास्क अच्छे से सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें.
- बाद में आप साफ तौलिये से चेहरा पोछें और मॉइस्चराइजर लगाएं.
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार जरूर करें.
चेहरे पर पपीता का मास्क लगाने के फायदे
- ये फेस मास्क को लगाने से चेहरे की डेड स्किन को आसानी से हटाया जा सकता है और इससे स्किन साफ और फ्रेश दिखता है.
- शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो स्किन को हाइड्रेट करने और नमी पहुंचाने में बहुत फायदेमंद है.
- ये फेस मास्क टैनिंग हटाने, झाइयों को कम करने और स्किन टोन को बराबर करने में मदद करता है.
- इसका अच्छे से इस्तेमाल करने से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है.
यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










