Garlic For Weight Loss: लहसुन का इस्तेमाल वजन घटाने में करेगा मदद

Edited byPushpanjali
Updated:
विज्ञापन
Garlic For Weight Loss
Garlic For Weight Loss

Garlic For Weight Loss: बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए आप कई तरह की तरकीबें अपनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन का इस्तेमाल डायट में कर भी आप अपने वजन को कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

Garlic For Weight Loss: बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए आप कई तरह की तरकीबें अपनाते हैं. चाहे वह डायटिंग हो या फिर जिम जाकर वर्कआउट करना, हम इस तरह के सभी तरीके अपनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन का इस्तेमाल डायट में कर भी आप अपने वजन को कम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर कैसे?

लहसुन चटनी
आप अपने खाने के साथ लहसुन की चटनी का भी सेवन कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको लहसुन को अच्छे से पीस कर उसकी चटनी बनानी होगी साथ ही उसमें आप स्वादनुसार मिर्च भी मिला सकते हैं.

लहसुन स्मूदी
अपने खान-पान में बेहतरीन स्वाद लाने के लिए आप स्मूदी में कुछ लहसुन और लौंग मिला कर एक हेल्दी स्मूदी बना सकते हैं जो आपके वजन को कम करने में मदद करेगा.

ग्वाकामोल में लहसुन
एवोकाडो से बने सलाद या फिर उसकी चटनी में लहसुन मिला कर आप उसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं. जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं साथ ही वजन कम करने में तेजी से असर करेगा.

सब्जियों में लहसुन
जब भी आप सब्जी बना रहें हो तो उसे पकाने से पहले उसमें अपने हिसाब से लहसुन भी मिला दें जिससे आपकी सब्जी स्वादिष्ट भी बन जाएगी साथ ही वजन घटाने में कारगर साबित होगी.

भिगोए हुए लहसुन
लहसुन को आप पानी में थोड़ी देर भिगो कर, उसे आप सुबह में गुनगुने पानी और कुछ बूंद नींबू के साथ खाली पेट चबाए. ये आपके खाने को पचाने में मदद करेगा साथ ही इसे आप अपने डाइट में भी शामिल कर सकते हैं.

लहसुन लेमन टी
अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आप लेमन टी में लहसुन मिलाएं जिससे आपका फैट भी कम होगा और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा.

ऑमलेट में लहसुन
अगर आप हेल्दी डाइट के लिए ऑमलेट खाते हैं तो आप उसमें लहसुन का पेस्ट भी मिला सकते हैं, जो की आपके सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola