ePaper

Garlic For Skin: रोज सुबह त्वचा के लिए लहसुन खाने के फायदे

Updated at : 29 Jun 2025 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Glowing Skin Secrets

Glowing Skin Secrets

Garlic For Skin: आज हम आपको इस आर्टिकल में चेहरे के लिए लहसुन खाने के फायदे के बारे में. चलिए जानते हैं इसे खाएं और क्या हैं इसके फायदे के बारे में.

विज्ञापन

Garlic For Skin: लहसुन सिर्फ रसोई में इस्तेमाल होने वाला मसाला नहीं है, बल्कि ये एक प्राकृतिक औषधि भी है जो शरीर के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. रोजाना लहसुन खाने से त्वचा स्वस्थ, चमकदार और बेदाग बन सकती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे लहसुन त्वचा को स्वस्थ और दमकता हुआ बनाए रखने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं लहसुन खाने से त्वचा को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं इसके बारे में विस्तार से. 

चेहरे के लिए कैसे खाएं लहसुन?

  • रोज सुबह खाली पेट एक या दो कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं और गुनगुना पानी पी लें. 
  • अगर आपको लहसुन से एलर्जी है या पेट में जलन की समस्या है, तो इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करें. 

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: 40 के उम्र में भी दिखेंगी 20 की, स्किन से गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे, अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

त्वचा को बनाता है चमकदार

लहसुन शरीर को अंदर से साफ करता है और खून को शुद्ध करता है. जब हमारे शरीर का खून साफ होता है तो उसकी झलक चेहरे पर भी दिखती है  निखरी हुई, चमकती हुई त्वचा. 

पिंपल्स और मुंहासों से छुटकारा

लहसुन में मौजूद प्राकृतिक तत्व मुंहासों के कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं. इससे त्वचा साफ और दाग से मुक्त रहती हैं. 

बढ़ती उम्र के असर को कम करने में  

लहसुन में ऐंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को बूढ़ा होने से बचाते हैं. इससे चेहरे में झुर्रियां देर से आती हैं और त्वचा जवां बनी रहती है. 

त्वचा पर जलन से राहत

अगर आपकी त्वचा लाल हो जाती है या उसमें जलन रहती है, तो लहसुन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola