Gardening Tips: बारिश के दिनों में कैसे करें तुलसी के पौधे की देखभाल? जानें तरीका

Updated:
विज्ञापन
tulsi plant care

AI generated image

Gardening Tips: अगर आपके घर पर तुलसी का पौधा है तो ऐसे में बारिश के दिनों में आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है. इन तरीकों को अपनाकर आप तुलसी के पौधे को खराब होने से बचाकर रख सकते हैं.

विज्ञापन

Gardening Tips: तुलसी का पौधा हमारे घरों में होता ही है. यह एक ऐसा पौधा है जिसे काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है जिस वजह से इसकी पूजा भी की जाती है. तुलसी का जो पौधा होता है जिसे बारिश के दिनों में ज्यादा केयर और देखभाल की जरूरत होती है. अगर बरसात के दिनों में इसकी देखभाल सही तरीके से न की जाए तो यह खराब भी हो सकती है. अगर आपके घर पर भी तुलसी का पौधा है तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों का ख्याल रखना चाहिए अगर आप बारिश के दिनों में भी घर पर मौजूद तुलसी के पौधे को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो.

धूप वाली जगह पर रखें पौधा

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर मौजूद तुलसी का पौधा खराब न हो तो ऐसे में आपको उसे ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर थोड़ी सी भी धूप आ रही हो. जब आप तुलसी के पौधे को ऐसी जगह पर रखते हैं तो वह हेल्दी रहता है और लंबे समय तक टिकता है.

ऊपर से पानी देने से बचें

तुलसी के पौधे को बारिश के दिनों में आपको ऊपर से पानी देने से बचना चाहिए. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि एक ऐसे गमले का इस्तेमाल करें जिससे पानी आसानी से बाहर निकल जाए.

ये भी पढ़ें: How to Grow Amla Tree: आंगन में इस तरह लगाएं आंवला का पेड़, मिलेगा सेहत और सौंदर्य का तोहफा

ये भी पढ़ें: How To Grow Tulsi Ka Paudha: सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए सावन में ऐसे उगाएं तुलसी का पौधा

किस समय दें पानी?

अगर आप तुलसी के पौधे को पानी देना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसे सुबह के समय पानी देना चाहिए. सुबह के समय मिटटी सूखी हुई होती है जिस वजह से पानी देने के लिए इस समय को सबसे बेहतर बताया गया है.

छंटाई करना जरूरी

अगर आप चाहते हैं कि तुलसी का पत्ता सुरक्षित रहे और वह खराब न हो तो आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप उसे पत्तों और टहनियों की नियमित तौर पर छंटाई करते रहें. जब आप ऐसा करते हैं तो पौधा बेहतर तरीके से बढ़ता है.

नीम के तेल का छिड़काव

तुलसी के पौधे में अक्सर कीट लग जाते हैं और ऐसे में इसे सुरक्षित रखने के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप नियमित तौर पर इसमें नीम के तेल का छिड़काव करते रहें.

ये भी पढ़ें: How to Grow Tej Patta Plant: घर पर तेज पत्ता का पौधा कैसे उगाएं? यहां पाएं मिट्टी, पानी और देखभाल से जुड़ी पूरी जानकारी

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola