ePaper

Ganesh Chaturthi Rangoli Design: रंगोली से करें गणपति बप्पा का स्वागत, इन टॉप 5 आसान डिजाइन्स

Updated at : 27 Aug 2025 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
ganesh chturthi rangoli design

ganesh chturthi rangoli design

Ganesh Chaturthi Rangoli Design: गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत सिर्फ पूजा से ही नहीं, बल्कि घर की सजावट और रंगोली से भी करें. ये रंगोली डिज़ाइन्स न केवल देखने में सुंदर हैं, बल्कि आपके भक्ति भाव को भी दर्शाती हैं. इस बार इन रंगोली आइडियाज को अपनाएं और अपने घर को बप्पा के आगमन के लिए तैयार करें.

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi Rangoli Design Easy: इस वर्ष गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है. इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणपति उत्सव की शुरुआत होती है. धार्मिक मान्यता है कि इसी शुभ तिथि को माता पार्वती ने भगवान गणेश की रचना की थी. इसलिए यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश स्वयं अपने भक्तों के घर पधारते हैं और जब तक वे घर में विराजते हैं, वहां सुख, समृद्धि और शुभता का वास होता है. इसलिए इन 10 दिनों में भक्तगण पूरे मन और श्रद्धा से पूजन, सेवा और सत्कार करते हैं.

बप्पा के स्वागत की खास तैयारी कैसे करें?

जब रिद्धि-सिद्धि के दाता स्वयं आपके घर आ रहे हों, तो स्वागत भी भव्य और खास होना चाहिए. घर की साफ-सफाई करें, मंदिर सजाएं और घर के प्रवेश द्वार से लेकर पूजा स्थल तक की सजावट पर विशेष ध्यान दें. रंगोली, स्वागत और शुभता का पारंपरिक प्रतीक है. गणेश चतुर्थी के मौके पर खूबसूरत रंगोली से घर को सजाना एक विशेष परंपरा मानी जाती है. यहां कुछ आसान और आकर्षक रंगोली डिज़ाइन्स दिए गए हैं जिन्हें आप इस बार आज़मा सकते हैं.

1. रंगीन चावल से बनी गणेश रंगोली

रंग-बिरंगे चावलों से बेहद सुंदर रंगोली तैयार की जा सकती है.

  • चावल को हरे, लाल और गुलाबी रंग में रंग लें और सुखा लें.
  • इनसे गणेश जी के अर्धमुख की आकृति बनाएं और उसे फूलों की बेल से सजाएं.
  • चावलों की रंगोली देखने में उभरी हुई लगती है और तुरंत ध्यान खींचती है.
ganesh chturthi rangoli design
Ganesh chturthi rangoli design

2. पीपल के पत्ते पर गणेश रंगोली

अगर आपके पास समय कम है, तो यह डिज़ाइन बेहतरीन विकल्प है.

  • पीपल या वटवृक्ष के पत्ते लें और उस पर गणेश जी की आकृति बनाएं.
  • एक गोल रंगोली के बीच में यह पत्ता रखें और चारों तरफ फूलों या रंगों से सजाएं.
  • यह रंगोली प्राकृतिक सुंदरता और पारंपरिकता का अनूठा संगम है.
ganesh chturthi rangoli design
Ganesh chturthi rangoli design

 3. फूलों या चावल से गणेश मुख रंगोली

गणेश जी के चेहरे की आकृति फूलों की पंखुड़ियों या रंगीन चावलों से सजाएं.

  • अलग-अलग रंग की पंखुड़ियों को अलग करके आकृति बनाएं.
  • यह डिज़ाइन सरल है लेकिन देखने में बेहद आकर्षक लगती है.
  • पूजा घर के पास यह रंगोली खूब जंचेगी.
ganesh chturthi rangoli design
Ganesh chturthi rangoli design

 4. आयताकार रंगोली डिज़ाइन

सीधी रेखाओं और आकारों वाली रंगोली भी बहुत सलीकेदार लगती है.

  • स्केल की मदद से आयताकार बॉर्डर बनाएं.
  • अंदर रंग भरें और बीच में गणपति की आकृति उकेरें.
  • चाहें तो “गणपति बप्पा मोरया” जैसे शुभ वाक्य भी लिख सकते हैं.
  • इसके चारों ओर दीपक जलाकर और भी सुंदर बना सकते हैं.
ganesh chturthi rangoli design
Ganesh chturthi rangoli design

 5. एक रंग में बनी सादगी भरी रंगोली

कम रंगों से भी रंगोली को सुंदर बनाया जा सकता है.

  • एक ही रंग से गणेश जी का अर्धमुख बनाएं.
  • दूसरे रंग से हाइलाइट करें, और आंखों की आकृति जोड़कर इसे जीवंत बनाएं.
  • चारों ओर दीपक लगाकर दिव्यता बढ़ाएं.
ganesh chturthi rangoli design
Ganesh chturthi rangoli design

Also Read: Ganesh Chaturthi Vrat Special Thali: व्रत में बनाएं स्पेशल थाली 11 डिशेज जो हैं व्रत फ्रेंडली

Also Read: Best 40 Ganesh Chaturthi Wishes Quotes: गणेश चतुर्थी पर अपनें प्रियजनों को भेजें ये बेस्ट शुभकामनाएं और कोट्स

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola