झाइयों ने चुरा ली आपकी खूबसूरती, इन घरेलू उपायों से लौटेगी रौनक

Edited by Meenakshi Rai
Updated:
विज्ञापन

Home Treatment for Freckles: बेदाग स्किन की खूबसूरती लाखों की भीड़ में अलग करती है. आपने मेकअप किया हो या नहीं कोई फर्क नहीं पड़ता. आपका नेचुरल ग्लो आपकी ब्यूटी बढ़ाता है.अगर आप रोजाना बाहर निकलती हैं तो सही एहतियात नहीं बरतने पर कई तरह के स्किन प्रॉब्लम्स भी सामने आने लगते हैं उनमें से एक है झाइयां.

विज्ञापन
undefined

झाइयां जिसे पिगमेंटेशन भी कहते हैं इससे आपका चेहरा दागदार लगने लगता है. इसे हल्का करने के लिए कई बार कितनी भी क्रीम लगाएं लेकिन वो रिजल्ट नहीं दिखता. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय हैं जो आपकी फेस ग्लो को लौटा सकते हैं.

undefined

एक बार झाइयां होने पर इसे हटाना थोड़ा कठिन हो जाता है सन लाइट में ये ज्यादा दिखती हैं धूप में बिना सनस्क्रीन के जाना झाइयों को बढ़ाता है.

undefined

धूप से सुरक्षा के उपाय अपनाने से आप झाइयों को कम कर सकते हैं कपड़ों से चेहरे और बाकी खुली जगहों को कवर करें. साथ ही अच्छी सनस्क्रीन को लगाना ना भूलें

undefined

सेब का सिरका झाइयों को मिटाकर आपके चेहरे को बेदाग बनाता है इसमें मौजूद मैलिक एसिड स्किन के डार्क स्पॉट को हटाता है.

undefined

नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचूर मात्रा में होते हैं जो मेलेनिन प्रोडक्शन को कम करते हैं और झाइयों को हल्का करते हैं.

undefined

हल्दी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ एक बढ़िया ब्यूटी प्रोडक्ट भी है. इसमें करक्यूमिन होता है जो स्किन में मेलेनिन के जमाव को रोकता है जिससे झाइयां बनती हैं.

undefined

बादाम का तेल विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर होता है यह आपकी स्किन को पोषण देता है. और स्किन टॉनिक की तरह काम करते हुए चेहरे को बेदाग बनाता है

undefined

एलोवेरा में मौजूद एलोसिन सनबर्न के नुकसान को रोकता है यह त्वचा में मेटालोथायोनिन उत्पादन को बढ़ाता है. और पिगमेंटेशन को कम करता है

undefined

छाछ हम सबके घर में आसानी से उपलब्ध होता है इसका उपयोग झाइयों को दूर करने में कर सकते हैं इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड झाइयों को हल्का करता है.

Also Read: चेहरे से काले धब्बे मिटाने के साथ निखरती है रंगत, विटामिन ई के जानें फायदे
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola