ePaper

भटूरे की तरह फूलेगी पूरियां और हलवाई वालों के जैसा बनेगी कुरकुरी, बस करना होगा ये 2 काम

Updated at : 11 Jul 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Fluffy And Crispy Poori

Pic Credit- Freepik

Fluffy And Crispy Poori: बारिश के मौसम में गरमा गरम फूली हुई और कुरकुरी पूरियां खाने का मजा ही कुछ और है. लेकिन घर पर हलवाई जैसी पूरियां बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है. इस लेख में हम आपको दो ऐसे आसान उपाय बताएंगे जिनसे आपकी पूरियां न सिर्फ भटूरे की तरह फूलेंगी, बल्कि हलवाई के स्टाइल में कुरकुरी भी बनेंगी. जानिए पूरी बनाने के परफेक्ट टिप्स.

विज्ञापन

Fluffy And Crispy Poori: बारिश के मौसम में गर्मा गरम पूरी खाना किसे पसंद नहीं होता है. लेकिन लोगों को अक्सर रहती है कि उनकी पूरियां या तो सॉफ्ट नहीं बन पाती है या फूली हुई बन पाती है. कई लोग चाहते हैं कि उनकी पूरियां हलवाई वाले की तरह करारी और फूली हुई बन सके, लेकिन यह भी बन नहीं पाता है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर आप घर पर ही परफेक्ट, फूली और करारी पूरियां बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

आटा गूंथते समय सही संतुलन रखें

सबसे पहले यह ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत गीला. सही टाइटनेस ही पूरियों की परफेक्शन की पहली सीढ़ी है.

Also Read: Parwal Mithai Recipe: क्या आपने कभी सब्जी से बनी मिठाई चखी है,अगर नहीं तो नोट करें ये रेसिपी

आटे में मिलाएं ये दो खास चीजें

आटा गूंथते समय एक चम्मच सूजी (रवा) और आधा चम्मच चीनी मिला लें. सूजी मिलाने से आपकी पूरी कुरकुरी बनेगी और चीनी की वजह से वह अच्छे से फूलेगी.

पूरी बेलते समय रखें मोटाई का ध्यान

पूरी को हर तरफ से बराबर बेलना जरूरी है. यह न बहुत पतली हो और न ही मोटी. एकसमान बेलने से पूरी अच्छी तरह फूलेगी और तेल में गोल-गोल घूंघट की तरह घूमेगी.

पूरियां बेलकर तुरंत तलें

कई लोग पूरियां पहले बेलकर रख लेते हैं और फिर एक साथ तलते हैं, लेकिन इससे पूरियां सूखने लगती हैं, जिसके कारण वह फूल नहीं पाती है. बेली गई पूरी को तुरंत गर्म तेल में डालें.

आटा गूंथने के बाद थोड़ा समय दें

गूंथे हुए आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रखें. इससे आटे में सूजी भी अच्छे से फूल जाती है और पूरी बनाने में आसानी होती है.

तेल की गर्माहट है सबसे अहम

तेल सही तापमान पर होना चाहिए. चेक करने के लिए थोड़ा सा आटा डालें. अगर वह तैरने लगे, तो तेल तैयार है. अगर आटा नीचे बैठ जाए, तो तेल को और गर्म करें.

Also Read: Oats Appe Recipe: शाम के नाश्ते और बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट है ओट्स के अप्पे, जानें मिनटों में बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola