ePaper

Parwal Mithai Recipe: क्या आपने कभी सब्जी से बनी मिठाई चखी है,अगर नहीं तो नोट करें ये रेसिपी

Updated at : 11 Jul 2025 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
Parwal Mithai Recipe: क्या आपने कभी सब्जी से बनी मिठाई चखी है,अगर नहीं तो नोट करें ये रेसिपी

Parwal Mithai Recipe: चलिए बनाते हैं मजेदार सब्जी से स्वादिष्ट शाही मिठाई. खाने के बाद हर कोई चाटता रह जाएगा उंगली.

विज्ञापन

Parwal Mithai Recipe: मिठाइयों की बात हो तो हम अक्सर सोचते हैं कि ये दूध, मावा या आटे से बनती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक साधारण सी सब्जी से भी जायकेदार और शाही मिठाई बन सकती है.हम बात कर रहे हैं परवल की मिठाई की. यह सिर्फ एक अनोखा व्यंजन नहीं बल्कि स्वाद का ऐसा जादू है जो हर किसी को हैरान कर देता है. अगर आपने अभी तक इस लाजवाब परवल की मिठाई का स्वाद नहीं चखा है तो अब मौका न गंवाएं. अपनी रसोई में इस पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई को बनाने की आसान रेसिपी तुरंत नोट कर लें.

सामग्री

  • परवल – 10 छोटे आकार के
  • मावा (खोया) – 1 कप
  • चीनी – 1 कप
  • पानी – 2 कप
  • इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राय फ्रूट्स – 2 बड़े चम्मच (काजू, पिस्ता आदि)
  • घी – 1 छोटा चम्मच (मावा भूनने के लिए)
  • चांदी का वर्क (अगर चाहें)

बनाने की विधि

  • परवल तैयार करें: परवल को छील लें और बीच से हल्का चीर कर बीज निकाल लें. ध्यान रखें कि परवल टूटे नहीं.
  • परवल उबालें: एक बर्तन में पानी उबालें, परवल डालें और 4 से 5 मिनट तक हल्का नरम होने तक पकाएं. फिर ठंडे पानी में डालकर निकाल लें.
  • चाशनी बनाएं: एक पैन में 1 कप पानी और 1 कप चीनी डालें. उबाल आने पर मध्यम आंच पर 1 तार की चाशनी तैयार करें.अब परवल को इसमें 10 से 15 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें.
  • मावा स्टफिंग बनाएं: एक पैन में थोड़ा घी डालें और मावा को हल्का गुलाबी होने तक भूनें.इसमें इलायची पाउडर और कटे ड्राय फ्रूट्स मिलाएं और ठंडा होने दें.
  • परवल में भरें: चाशनी में भीगे हुए परवल निकालें और हर एक में मावा की स्टफिंग भरें.
  • गार्निश करें और सर्व करें: चाहें तो ऊपर से चांदी का वर्क और थोड़ा पिस्ता बुरक दें. मिठाई को 1 से 2 घंटे के लिए ठंडा करके परोसें.

Also Read : Samak ki Kheer Recipe: सावन के व्रत के लिए बनाएं ये टेस्टी और पौष्टिक खीर,स्वाद ऐसा कि याद रह जाए

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola