Oats Appe Recipe: शाम के नाश्ते और बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट है ओट्स के अप्पे, जानें मिनटों में बनाने का आसान तरीका

AI generated image
Oats Appe Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते या फिर बच्चे के टिफिन के लिए कोई रेसिपी सोच रहे हैं तो ओट्स अप्पे एक परफेक्ट डिश साबित हो सकती है. इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा समय.
Oats Appe Recipe: अगर आप हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं तो ओट्स अप्पे आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. यह रेसिपी खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो वजन कम कर रहे हैं या हेल्दी डायट फॉलो कर रहे हैं. बता दें ओट्स अप्पे स्वाद में तो कमाल होते ही हैं, साथ ही ये बच्चों के टिफिन बॉक्स या शाम की भूख मिटाने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित होते हैं. यह एक ऐसी डिश है जिसका सेवन आप अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी कर सकते हैं. इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा मेहनत. तो चलिए जानते हैं इस आसान और हेल्दी रेसिपी के बारे में विस्तार से.
ओट्स अप्पे बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- ओट्स – 1 कप
- सूजी – आधा कप
- दही – आधा कप
- बारीक कटा प्याज़ – 1 मीडियम
- बारीक कटी शिमला मिर्च – एक चौथाई कप
- कद्दूकस की गाजर – एक चौथाई कप
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
- करी पत्ते – 7 से 8 बारीक कटे हुए, ऑप्शनल
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
- राई – आधा टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा – एक चुटकी या आधा टीस्पून इनो
- पानी – जरूरत के अनुसार
- तेल – अप्पे पैन में सेंकने के लिए
ये भी पढ़ें: Makhana Kheer Recipe: सावन व्रत के दौरान खाना चाहते हैं कुछ मीठा लेकिन हेल्दी? मखाना खीर है आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन
ओट्स अप्पे बनाने की विधि
- सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में दरदरा पीस लें. अगर आप चाहें तो ओट्स को थोड़ा मोटा भी रख सकते हैं, इससे टेक्सचर अच्छा आता है.
- अब एक बड़े बाउल में पिसा हुआ ओट्स, सूजी और दही डालें. इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसके बाद बैटर को 10 से15 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि सूजी फूल जाए.
- अब इस बैटर में प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं और स्वादानुसार नमक डालें. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी और मिला लें.
- आखिर में एक चुटकी बेकिंग सोडा या आधा टीस्पून इनो डालें और तुरंत बैटर को अप्पे पैन में डालें.
- इसके बाद अप्पे पैन को हल्का सा तेल लगाकर गर्म करें. हर सेक्शन में बैटर डालें और धीमी आंच पर ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. जब एक साइड गोल्डन ब्राउन हो जाए तो पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
- गरमागरम ओट्स अप्पे को नारियल की चटनी, टमैटो सॉस या हरी धनिया-पुदीना चटनी के साथ सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










