Flaxseed For Hair: बालों की खूबसूरती बढ़ाएं, इस चीज का करें इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन
hair care tips

hair care tips ( AI generated image)

Flaxseed For Hair: बालों की देखभाल के लिए आपको सही हेयर केयर की जरूरत है. बालों के लिए आप घर पर ही मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं आलसी के बीज के बारे में जिन्हें फ्लैक्स सीड्स के नाम से भी जाना जाता है.

विज्ञापन

Flaxseed For Hair: हर किसी की चाहत होती है घने, मजबूत और चमकदार बालों की, लेकिन बदलते लाइफस्टाइल, प्रदूषण और स्ट्रेस के कारण बालों पर बुरा असर पड़ता है. सुंदर और खूबसूरत बाल सिर्फ हमारे लुक को ही नहीं निखारते, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मददगार है. बालों की देखभाल के लिए आपको सही हेयर केयर की जरूरत है. बालों के लिए आप घर पर ही मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं अलसी के बीज के बारे में जिन्हें फ्लैक्स सीड्स के नाम से भी जाना जाता है. फ्लैक्स सीड्स को बालों में लगाकर बालों की परेशानी को दूर कर सकते हैं. इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं इसमें ओमेगा 3 होता है. इसका इस्तेमाल बालों को हेल्दी रखता है और बाल झड़ने की समस्या को काम करता है. आइए जानते हैं इस बारे में.

अलसी के बीज

बालों के लिए आप अलसी के बीज का जेल बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए अलसी के बीज को पानी में उबाल लें. जब ये गाढ़ा हो जाए तब आप इसे बंद कर दें. अब आप इसे छान लें. इसे बालों में लगाएं और कुछ देर के लिए रहने दें. इसके बाद आप बाल को धोकर साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए आजमाएं ये दादी-नानी के असरदार नुस्खे

अलसी और एलोवेरा

आप अलसी की बीजों से अलसी जेल को तैयार कर लें. इसके लिए आप बीज को पानी में डालकर कुछ देर के लिए उबाले और जब यह गाढ़ा जेल जैसा हो जाए तो इसे छान लें. इसमें एलोवेरा की जेल को मिला कर एक पेस्ट तैयार कर ले. बालों पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दे. बालों को धो लें. इसका इस्तेमाल बालों को मॉइश्चराइज करता है और चमकदार बनाता है. 

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब ड्राई हेयर नहीं, बालों को बनाएं मुलायम, अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola