ePaper

मांग-मांग कर खाएंगे बच्चे, इस रेसिपी से तैयार करें अंजीर जैम

Updated at : 20 Feb 2026 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
Fig Jam Easy Recipe In Hindi

अंजीर जैम रेसिपी (Image-Gemini)

Fig Jam Easy Recipe: जैम खाना तो आपके बच्चे को भी खूब पसंद होगा. तो क्यों न कुछ नया टेस्ट करवाया जाए. यहां बताई जा रही रेसिपी से आप घर पर ही इसे बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं.

विज्ञापन

Fig Jam Easy Recipe: जैम का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है. इसे वे ब्रेड के साथ खाना पसंद करते हैं. अगर आप बच्चों को कुछ नया टेस्ट करवाना चाहते है तो फिर अंजीर जैम को ट्राई करके देखिए. इसका बेहतरीन स्वाद बच्चों को खूब पसंद आएगा. बच्चे को आप ब्रेकफास्ट में टोस्टेड ब्रेड के साथ इसे दे सकते हैं. अंजीर जैम खाने के बाद वे बाकी सारे जैम भूलकर हमेशा इसकी ही डिमांड करेंगे. इसे बनाना भी बहुत ही आसान है. तो चलिए इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं.

अंजीर जैम बनाने की सामग्री

  • 2 कप अंजीर के टुकड़े
  • 1/2 कप कटा हुआ गुड़
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं बाजार जैसा अंगूर जैम, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

अंजीर जैम बनाने की विधि

  • अंजीर जैम बनाने के लिए सबसे पहले एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में अंजीर और ¾ कप पानी डालें.
  • इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर मीडियम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
  • ध्यान रहे कि बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
  • अब इसमें आप गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाए.
  • फिर इन्हें धीमी आंच पर लगातार मसलते हुए 6-7 मिनट तक पकने दें.
  • अब आप गैस बंद करके इसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिक्स कर दें.
  • अब आप इसे अच्छे से ठंडा होने दें और टोस्टेड ब्रेड के साथ सर्व कर दे.
  • इस जैम को आप एयर टाइट कंटेनर में करके फ्रिज में रख सकते हैं.
  • ऐसा करने से यह एक सप्ताह तक ताजा रहता है.

यह भी पढ़ें: Chilli Jam Recipe: घर पर ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर चटपटा मिर्च का जैम, नोट करें सिंपल रेसिपी  

यह भी पढ़ें: Gud Amla Jam Recipe: एक बार घर पर बना लिया तो मार्केट से कभी नहीं खरीदेंगे, गुड़ और आंवले से बनने वाली ये जैम जीत लेगी सभी का दिल

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola