Eye Blinking Reason: आंखों का फड़कना सिर्फ इत्तेफाक नहीं! जानिए इसके शुभ-अशुभ संकेत

Updated:
विज्ञापन
eye Blinking reason

eye Blinking reason

Eye Blinking Reason: आज हम महिला और पुरुष दोनों के आंख फड़कने की वजह के बारे में बताएंगे. आइए जानते है इसकी वजह के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Eye Blinking Reason: अक्सर हमने अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा की आंखों का फड़कना कुछ ना कुछ संदेश होता हैं. कुछ लोग तो इसे टाल देते हैं तो कुछ इसपर बहुत ध्यान देते हैं. ऐसे में आज हम बात करेंगे और जानेंगे कि आखिर इसके पीछे का क्या मतलब होता है? हालांकि, यह एक आम समस्या होती है, जोकि महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखी जाती है. चाहे वो बाई आंख हो या दाई. चलिए जानते है इसके बारे में विस्तार से. 

महिलाओं का आंख फड़कना 

दाई आंख फड़कने से क्या होता? 

महिलाओं का दाई आंख फड़कना अच्छा नहीं माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि यह घर और बाहर दोनों जगह क्लेश होने का संकेत होता हैं. 

यह भी पढ़ें: Heavy Stomach Tips: अनहेल्दी फूड खाने से पेट फूल के बन गया है गुब्बारा, तो आज से ही आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम

बाई आंख फड़कने से क्या होता?

बाई आंख फड़कने से कुछ अच्छा होने की संभावना हो सकती हैं. साथ ही यह किसी अच्छे अवसर की ओर इशारा कराती है. 

पुरुषों का आंख फड़कना 

दाई आंख फड़कने से क्या होता?

पुरुषों का दाई आंख फड़कना बहुत शुभ होता है, क्योंकि यह धन प्राप्ति का संयोग माना जाता है. इसके अलावा, ये भी संकेत देती है कि आपका जो भी बिगड़ा हुआ काम है वह जल्द ही पूरा हो जाएगा.  

बाई आंख फड़कने से क्या होता?

बाई आंखों का फड़कना अशुभ संकेत माना जाता है. यह किसी से दुश्मनी की ओर इशारा करता है. साथ ही आपको आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें- Name Personality: पलकों पर बैठाकर रखते हैं इन 4 नाम अक्षर वाली लड़कियों के पार्टनर, करते हैं बेइंतहा मोहब्बत 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola