Poha Pulao Recipe: ढेर सारी सब्जियों के साथ बनाएं हेल्दी और फ्लेवरफुल पोहा पुलाव, टिफिन और डिनर दोनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन
poha pulao recipe

AI generated image

Poha Pulao Recipe: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह की चीजें खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हल्का लेकिन टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो पोहा पुलाव आपके लिए एकदम सही डिश है. इसे बनाना आसान है और यह सभी को काफी ज्यादा पसंद भी आता है.

विज्ञापन

Poha Pulao Recipe: पोहा वैसे तो हर घर में नाश्ते के लिए सबसे पसंदीदा डिश मानी जाती है, लेकिन क्या आपने कभी पोहा पुलाव ट्राई किया है? यह डिश न सिर्फ खाने में हल्की और झटपट बनने वाली है बल्कि इसमें ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल करने से यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो जाती है. पोहा पुलाव का सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें आपको चावल जैसा टेस्ट भी मिलताहै और पोहे की लाइटनेस भी. यही वजह है कि इसे आप सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन, लंच या फिर डिनर किसी भी टाइम आराम से बना सकते हैं. अगर आप रोज एक ही चीज खा-खाकर बोर हो चुके हैं तो पोहा पुलाव एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.

पोहा पुलाव बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मोटा पोहा – 2 कप
  • प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
  • गाजर – 1 कटी हुई
  • बीन्स – आधी कप कटी हुई
  • मटर – आधा कप
  • शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • तेल/घी – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजाने के लिए
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: Sabudana Salad Recipe: पूरे दिन रहेंगे एक्टिव और एनर्जेटिक! मिनटों में तैयार करें चटपटा और हेल्दी साबूदाना सलाद

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Pancake Recipe: पूरे दिन रहेगी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, सॉफ्ट और फ्लफी सूजी चॉकलेट पैनकेक के साथ करें दिन की शुरुआत

पोहा पुलाव बनाने की विधि

  • सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर हल्के हाथ से पानी से धो लें. इस बात का ख्याल रखें कि पोहा ज्यादा गीला न हो जाए. सुखाने के लिए इसे 5 मिनट तक छलनी में रख दें ताकि सारा पानी निकल जाए.
  • अब एक कढ़ाही में तेल या घी गरम करें और इसमें जीरा डालें और जब यह चटकने लगे तो प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भून लें.
  • अब इसमें गाजर, बीन्स, मटर और शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालकर हल्का नरम होने तक पकाएं.
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें और थोड़ी देर भूनने के बाद गैस धीमी कर दें.
  • तैयार किए हुए पोहे को कढ़ाही में डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए सब्जियों और मसालों के साथ मिक्स कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि पोहा टूटे नहीं.
  • अंत में ऊपर से थोड़ा गरम मसाला छिड़कें और नींबू का रस डाल दें और अच्छे से मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Hung Curd Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट ऐसा जिसे खाकर बच्चे खुशी-खुशी जाएंगे स्कूल, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola