Oil Free Rajma Curry Recipe: तेल छोड़ें, राजमा का मजा नहीं! जानें ऑयल फ्री राजमा करी बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
oil free rajma curry recipe

AI generated image

Oil Free Rajma Curry Recipe: ऑयल फ्री राजमा करी उन सभी के लिए एक बेहतरीन डिश है जो हेल्थ और टेस्ट दोनों को बैलेंस करना चाहते हैं, इसका स्वाद बिल्कुल ट्रेडिशनल राजमा करी जैसा ही है, फर्क सिर्फ इतना है कि यह और भी ज्यादा हेल्दी और लाइट है.

विज्ञापन

Oil Free Rajma Curry Recipe: राजमा चावल का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. खासकर उत्तर भारत में राजमा-चावल लोगों का पसंदीदा और कम्फर्ट फूड भी माना जाता है. लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि राजमा बनाने के लिए ढेर सारा तेल और घी चाहिए. अगर आपको भी यही सोच है तो आज हम आपको बता रहे हैं ऑयल फ्री राजमा करी की रेसिपी, जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि स्वाद में भी काफी ज्यादा जबरदस्त है. राजमा में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जब इसे बिना तेल के बनाया जाता है, तो यह और भी ज्यादा हेल्दी हो जाता है. ऑयल फ्री राजमा करी वेट लॉस करने वालों, हार्ट पेशेंट्स और फिटनेस लवर्स के लिए एक परफेक्ट और हेल्दी डिश है.

ऑयल फ्री राजमा करी के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप राजमा रातभर भिगोया हुआ
  • 2 मीडियम साइज के प्याज बारीक कटे हुए
  • 3 टमाटर प्यूरी बना लें
  • 4 से 5 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 दालचीनी का टुकड़ा
  • 2 से 3 लौंग
  • आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा छोटी चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • हरी धनिया सजाने के लिए

यह भी पढ़ें: Sugar Free Moong Dal Halwa: डायबिटीज के मरीज भी अब बिना दिल पर पत्थर रखे खा सकेंगे मीठा, घर पर बनाएं हेल्दी शुगर फ्री मूंग दाल हलवा

यह भी पढ़ें: Roti Quesadilla Recipe: रात की बची हुई रोटियों को दें क्रिस्पी और मजेदार ट्विस्ट, मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल रोटी केसाडिला

ऑयल फ्री राजमा करी बनाने की विधि

  • सबसे पहले राजमा को रातभर पानी में भिगो दें और अगले दिन प्रेशर कुकर में 3 से 4 सीटी तक नमक डालकर अच्छी तरह उबाल लें. इस बात का ख्याल रखें कि राजमा सॉफ्ट और आसानी से दबने लायक होना चाहिए.
  • अब एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें बारीक कटा प्याज डालें. इसके बाद प्याज को भूनने के लिए तेल की जगह 2 से 3 चम्मच पानी डालें. प्याज गुलाबी और सॉफ्ट हो जाए तब उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से पकाएं.
  • अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाले से पानी सूखकर थिकनेस न आ जाए.
  • अब उबले हुए राजमा और उसका थोड़ा सा पानी मसाले में डाल दें और धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं ताकि राजमा और मसाले का स्वाद आपस में अच्छे से मिल जाए. अगर आपको करी पतली चाहिए तो थोड़ा और पानी डाल सकते हैं.
  • अब इसमें गरम मसाला और फ्रेश हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. आपकी गरमा-गरम ऑयल फ्री राजमा करी तैयार है.

यह भी पढ़ें: Coconut Candy Recipe: बचपन की मीठी यादें ताजा कर देगी घर पर बनी नारियल कैंडी, जानें कम मेहनत और सामग्री में बनने वाली रेसिपी

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola