Dumplings Recipe: अब घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी डंपलिंग्स,वो भी आसान तरीके से

Dumplings Recipe : घर पर आसानी से बनाएं रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी और हेल्दी डंपलिंग्स. आसान सामग्री से झटपट डंपलिंग्स की रेसिपी जानिए और परिवार के साथ आनंद लें.
Dumplings Recipe: अगर आप रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट डंपलिंग्स घर पर बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए है. बहुत सारी सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं बस कुछ सिंपल चीजों से आप झटपट और आसानी से टेस्टी डंपलिंग्स तैयार कर सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में लाजवाब होती हैं बल्कि परिवार के हर सदस्य को पसंद आएंगी. चलिए जानते हैं डंपलिंग्स बनाने का आसान तरीका.
सामग्री
- मैदा – 1 कप
- गर्म पानी – 1/2 कप (आटा गूंथने के लिए)
- सब्ज़ियां (गाजर, पत्तागोभी, प्याज, मटर) – 1 कप (बारीक कटी हुई)
- सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
- नमक – स्वाद अनुसार
- काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- तेल – 1 टेबलस्पून (भरावन के लिए)
- हरा धनिया – थोड़ा सा (कटा हुआ)
बनाने की विधि
- आटा गूंथे: मैदा में धीरे-धीरे गर्म पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- भरावन तैयार करें: कटी हुई सब्जियों में सोया सॉस, नमक, काली मिर्च और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं.
- डंपलिंग्स बनाएं: आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. हर लोई को बेलकर उसकी बीच में भरावन रखें. किनारों को पानी लगाकर बंद कर दें.
- पकाएं: आप इन्हें स्टीम कर सकते हैं (15 मिनट) या हल्का तेल डालकर पैन में फ्राई भी कर सकते हैं.
- गरमा गरम परोसें: हरी चटनी या सोया सॉस के साथ परोसें.
Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




