Dry Fruit Gud Laddu: घर पर आसान तरीके से बनाएं विंटर स्पेशल ड्राई फ्रूट गुड़ के लड्डू, फॉलो करें बनाने की विधि 

Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Dec 2025 12:54 PM

विज्ञापन

Dry Fruit Gud Laddu (AI image)

Dry Fruit Gud Laddu: अगर आप मीठा खाना चाहते हैं वो भी बिना चीनी का इस्तेमाल करके तो बनाएं ड्राई फ्रूट गुड़ के लड्डू. आइए बताते हैं आपको इसे बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Dry Fruit Gud Laddu: ठंड का मौसम चल रहा है और इस समय हर घर में तरह-तरह के गुड़ से लड्डू बनाया जाता हैं. आजकल लोग मीठा खाने के साथ-साथ हेल्दी भी खाना चाहते हैं. ऐसे में आप बिना चीनी का इस्तेमाल करके गुड़ से ड्राई फ्रूट लड्डू बना सकते हैं. ये खाने में टेस्टी होने के साथ सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए फायदेमंद है. इसे आप घर पर बहुत आसान तरीके से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में विंटर स्पेशल ड्राई फ्रूट गुड़ के लड्डू बनाने की रेसिपी. 

ड्राई फ्रूट गुड़ के लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • बादाम – आधा कप (बारीक कटे हुए)
  • काजू – आधा कप (कटे हुए)
  • अखरोट – आधा कप
  • किशमिश – आधा कप
  • मखाने – 1 कप (भुने और दरदरे पिसे हुए)
  • नारियल का बुरादा – आधा कप 
  • देसी घी – 2 चम्मच 
  • इलायची पाउडर – आधा छोटी चम्मच

ड्राई फ्रूट गुड़ के लड्डू बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर सभी ड्राई फ्रूट और मखाने को हल्का भून लें. जब इसमें से खुशबू आने लगे तब आप गैस बंद कर दें. 
  • अब आप उसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालकर धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाएं. गुड़ जब पूरी तरह पिघल जाए तो आप गैस बंद कर दें. 
  • इसके बाद पिघले हुए गुड़ में भुने हुए ड्राई फ्रूट, नारियल का बुरादा और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे अच्छे से हल्के हाथों से मिक्स करें. 
  • जब लड्डू का मिश्रण हल्का ठंडा जाए तब आप अपने हाथों में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल लड्डू बना लें. सभी लड्डू को आप इसी तरह तैयार करें. 
  • अब आपका घर पर बना ड्राई फ्रूट गुड़ के लड्डू तैयार है. इसे खाएं और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Sattu Laddu: घर पर बनाएं विंटर स्पेशल सत्तू का लड्डू, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का दिल करेगा

यह भी पढ़ें- No Sugar Oats Laddu Recipe: मीठा भी, हेल्दी भी, घर पर बनाएं बिना चीनी के ओट्स लड्डू

यह भी पढ़ें- Winter Special Makhana Laddu: सर्दियों में बनाएं ये स्पेशल मखाना लड्डू, बच्चों को भी आएगा बेहद पसंद

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola