ePaper

शरीर के इन हिस्सों पर भूलकर भी न बनाएं टैटू, दर्दनाक हो सकता है नतीजा

Updated at : 07 Feb 2024 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
शरीर के इन हिस्सों पर भूलकर भी न बनाएं टैटू, दर्दनाक हो सकता है नतीजा

बीते कुछ सालों के दौरान शरीर पर टैटू बनाने का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ा है. लोग अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाने लगे हैं. ऐसे में नगर आप भी टैटू बनवाने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको शरीर के किन हिस्सों पर टैटू नहीं बनवाना चाहिए.

विज्ञापन
undefined

अगर आप भी अपने बॉडी पर टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको शरीर के कुछ ऐसे हिस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको टैटू बनवाने से बचना चाहिए. आपको बता शरीर के कुछ के कुछ ऐसे हिस्से भी होते हैं जहां अगर आपने टैटू बनवा लिया तो आपको काफी दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं आखिर आपको बॉडी के किन हिस्सों में टैटू नहीं बनवाना चाहिए.

undefined

कोहनी

विशेषज्ञों की अगर मानें तो आपको अपने कोहनी पर टैटू नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि, इस जगह पर इंक का टिकना मुश्किल होता है. इसके अलावा, स्किन भी बहुत मोटी होती है और इसमें बहुत अधिक धक्का-मुक्की की जरूरत होती है, जिसका साफ़ मतलब है कि टैटू आर्टिस्ट को नीडल के साथ वहां अधिक समय बिताना होगा. इस बात की भी बहुत अधिक संभावना है कि अगर आप अपनी कोहनियों को मॉइस्चराइज़ नहीं करते हैं, तो आपका टैटू बहुत जल्दी फीका पड़ जाएगा.

undefined

आर्मपिट

अगर आप अपने आर्मपिट पर टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो बता दें, टैटू बनाने के लिए आर्मपिट सबसे दर्दनाक जगहों में से एक है. यहां पर टैटू बनाने से दर्द काफी ज्यादा हो सकता है और यह दर्द आपके लिए सहने लायक भी नहीं होगी.

undefined

घुटनों के पीछे

आपके घुटनों के पीछे की जगह बहुत संवेदनशील होता है और इसमें कई नर्व एंडिंग्स होते हैं. हर बार जब कोई नॉक और बंप होता है तो आप बेहद अनकम्फर्टेबल महसूस कर सकते हैं.

undefined

हाथों और उंगलियों पर

अगर आप अपने हाथों और उंगलियों पर टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो बता दें हाथों और उंगलियों पर टैटू बनवाने की अनुशंसा नहीं की जाती है क्योंकि यह एक खुली हुई जगह होती है और सूर्य के संपर्क में आने से आपके टैटू पर बहुत असर भी पड़ता है, इसलिए यह तेजी से फीका पड़ सकता है. इसके अलावा, उंगलियों के किनारों पर बने टैटू अक्सर ठीक होते ही फीके पड़ जाते हैं.

undefined

रिब केज

रिब केज पर टैटू बनवाना भले ही काफी खूबसूरत लगे देखने में लेकिन, टैटू बनवाने के दौरान आपको जो दर्द होगा वह काफी ज्यादा असहनीय होगा. केवल यहीं नहीं हीलिंग प्रोसेस भी काफी लंबी होगी.

undefined

फेस

अगर आप अपने चेहरे पर टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो इस फैसले को अभी बदल दें. संवेदनशील त्वचा और ढेर सारी नर्व एंडिंग्स के अलावा, टैटू आर्टिस्ट्स का कहना है कि चेहरे पर टैटू बनवाने की गारंटी केवल 2-3 साल के लिए होती है. इसके अलावा, अगर आप अपने शरीर के इस हिस्से पर सनस्क्रीन लगाने का फैसला लेते हैं, तो हर दिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola