नींबू से तैयार करें बॉडी स्क्रब, पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन
Published by : Priya Gupta Updated At : 23 Mar 2026 3:26 PM
बॉडी पर स्क्रब लगाते हुए (AI generated Image)
DIY Lemon Body Scrub: घर पर रखे नींबू से आपने कई सारी रेसिपीज बनाई होगी. लेकिन आज हम आपको इससे कोई रेसिपी नहीं, बल्कि बॉडी के लिए स्क्रब बनाने के बारे में बताएंगे. जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.
DIY Lemon Body Scrub: अगर आप अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से निखारना चाहते हैं, तो घर पर किया गया स्किन केयर सबसे अच्छा ऑप्शन होता है. गर्मियों में धूप की वजह से हमारी स्किन में टैनिंग हो जाती हैं जिससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार के स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आप महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करके लेमन बॉडी स्क्रब तैयार कर सकते हैं. ये बॉडी स्क्रब आपकी त्वचा को सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. इस बॉडी स्क्रब को बनाने के बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट @glow_with_guddan पर बताया गया है.
बॉडी स्क्रब बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
- 2 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर
- 1 चम्मच नारियल के बुरादे (कद्दूकस किया हुआ नारियल)
- 1 चम्मच नारियल तेल
- 1–2 चम्मच बॉडी वॉश
- 4–5 बूंद नींबू का एसेंशियल ऑयल
बॉडी स्क्रब बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप एक कटोरी लें. अब आप इसमें सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. तैयार है आपका लेमन बॉडी स्क्रब.
- अब इसे आप हल्की गीली त्वचा पर अच्छे से लगाएं. इसके बाद आप इसे 2–3 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें. फिर साफ पानी से इसे धो लें.
फायदे
- डेड स्किन को हटाता है.
- टैनिंग कम करने में मदद करता है.
- त्वचा को मुलायम, स्मूद और ग्लोइंग बनाता है.
ध्यान रखें : इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स
यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










