Diwali Special Motichoor Laddu: इस दिवाली घर पर बनाएं मोतीचूर के लड्डू, इसके स्वाद से जीतें मेहमानों और घरवालों का दिल
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 16 Oct 2025 1:18 PM
diwali special motichoor laddu ( AI Image)
Diwali Special Motichoor Ladoo: दिवाली पर लड्डू बनाने की सोच रहे हैं तो आप मोतीचूर के लड्डू को बना सकते हैं. इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे आप मोतीचूर लड्डू को तैयार कर सकते हैं.
Diwali Special Motichoor Laddu: दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता है लोगों में त्योहार मनाने के लिए उत्साह भी बढ़ने लगता है. आप अपने आस-पास दिवाली की तैयारी होते जरूर देख रहे होंगे और अपने घर पर भी तैयारी जरूर कर रहे होंगे. किसी भी पर्व त्योहार पर अक्सर घरों में मिठाई बनाई जाती है. घर पर सब के साथ मिलकर मिठाई बनाने की तैयारी में शामिल होना अच्छा लगता है. घरों में कई तरह की मिठाइयां तैयार की जाती है जिससे त्योहार का मजा दोगुना बढ़ जाता है. अगर आप भी मीठे में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो आप मोतीचूर के लड्डू को बनाएं.
मोतीचूर लड्डू को तैयार करने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बेसन- 1 कप
- पानी- जरूरत के अनुसार
- घी- जरूरत के अनुसार
- चीनी- 1 कप
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- केसर- चुटकीभर
- बादाम- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
- काजू- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
यह भी पढ़ें- Diwali Special Recipe Ideas: दिवाली को बनाएं यादगार, डिनर में ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी आइडियाज
मोतीचूर लड्डू को कैसे तैयार करें?
- मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए आप बेसन का घोल तैयार करें. बेसन को छानकर एक बर्तन में डाल दें. इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें.
- अब एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें आप घी को डालें. लड्डू के लिए आपको बेसन के घोल से छोटे दाने तैयार करना होगा. इसके लिए आप स्टील की छन्नी का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कद्दूकस का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके पास ऐसा कोई बड़ा चम्मच है जिसमें छोटे छेद हैं तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक चम्मच की मदद से घोल को छन्नी पर डालें. इस तरह से आप बेसन के छोटे दाने को तैयार कर लें. इसे अच्छे से फ्राई कर लें और सुनहरा होने पर निकाल कर अलग रख लें.
- अब आप चाशनी को तैयार कर लें. इसके लिए एक पैन में एक कप चीनी और आधा कप पानी डालें और इसे उबाल लें. चीनी के घुलने तक आप इसे पका लें. इसमें आप इलायची पाउडर और केसर को डाल दें. इसे निकाल कर अलग रख लें.
- फ्राई किए हुए बेसन के दाने को आप तैयार चाशनी में डालें और अच्छी तरह मिला लें. इसमें आप कटे हुए काजू और बादाम को डालकर मिला लें. इसे थोड़ी देर के लिए हल्का ठंडा होने दें. अब हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे गोल लड्डू बनाएं.
यह भी पढ़ें- Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










