Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास

Updated:
विज्ञापन
kesar kalakand

kesar kalakand ( AI Image)

Diwali Special Kesar Kalakand: दिवाली पर आप भी घर पर मिठाई बनाना चाहते हैं पर समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए तो आप केसर कलाकंद को बना सकते हैं. आप इस मिठाई को आसानी से तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Diwali Special Kesar Kalakand: दिवाली का त्योहार हो और मीठे का जिक्र न आए ऐसा नहीं हो सकता है. त्योहार को लेकर घरों में तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है. पहले से ही लोग घर को कैसे सजाना है, खाने में क्या बनेगा के बारे में सोच कर रखते हैं. बच्चों में भी त्योहार को लेकर खास जोश देखने को मिलता है. बच्चे भी अपने तरफ से पटाखे, कपड़े खरीदने और खाने की चीजों को बनाने की डिमांड रखते हैं. दिवाली पर मेहमान भी घर पर आते हैं. इस खास मौके पर आप घर की बनी मिठाई से मेहमानों का स्वागत करें. अक्सर हम सोचते हैं कि घर पर मिठाई बनाने में मुश्किल आती है. इस वजह से मिठाई बनाने की कोशिश ही नहीं करते हैं. इस बार दिवाली पर आप केसर कलाकंद की मिठाई को जरूर ट्राई करें. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

केसर कलाकंद के लिए कौन सी सामग्री चाहिए?

  • गाढ़ा किया हुआ दूध- एक कप 
  • चीनी- स्वादानुसार 
  • पनीर- एक कप कद्दूकस किया हुआ 
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच  
  • दूध- आधा कप
  • पिस्ता- बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच 
  • बादाम- बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच 
  • केसर के धागे- चुटकीभर

यह भी पढ़ें- Murmura Laddu Recipe: घर पर मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो आसानी से तैयार करें मुरमुरा लड्डू

केसर कलाकंद को कैसे करें तैयार?

  • केसर कलाकंद को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले एक पैन में गाढ़ा दूध को डालें. अब आप कद्दूकस किया हुआ पनीर को दूध में डालें और इसे मिक्स करें. 
  • इस मिश्रण को आपको लगातार चलाते रहना है. इसमें आप चीनी और इलायची पाउडर को डालें. अब आधा कप गर्म दूध को लें और इसमें आप केसर के धागे को मिला दें. केयसर और दूध के मिश्रण को पैन में डालें और मिक्स कर दें. मिश्रण को आप गाढ़ा होने दें. इसे आप तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण पैन छोड़ने न लगे.
  • अब एक स्टील की ट्रे या प्लेट में घी को लगा लें और इसमें तैयार किए हुए मिश्रण को डालें और फैला लें. इसके ऊपर से आप बारीक कटा हुआ पिस्ता और बादाम को डाल दें. ठंडा होने के बाद आप इसे चाकू की मदद से बर्फी के शेप में काट लें. 

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola