Diwali Special Besan Barfi: दिवाली सेलिब्रेशन को बनाएं स्पेशल, मीठे में तैयार करें टेस्टी बेसन की बर्फी

besan barfi ( AI Image)
Diwali Special Besan Barfi: अपने दिवाली सेलिब्रेशन को और भी स्पेशल बनाने के लिए आप बेसन की बर्फी को तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं बेसन की बर्फी बनाने का आसान तरीका.
Diwali Special Besan Barfi: किसी भी पर्व त्योहार की रौनक मिठाई से बढ़ जाती है. घर पर दिवाली के मौके पर जब मिठाई तैयार की जाती है तब पूरे घर में इसकी खुशबू फैल जाती है. दिवाली पर घरों में अलग-अलग तरह की मिठाई को तैयार किया जाता है और ये खास मौके की खुशियों को और भी बढ़ा देती है. आप भी दिवाली के मौके पर बेसन की बर्फी को तैयार कर सकते हैं. इस बर्फी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस दिवाली अगर आप अपने परिवार और दोस्तों को कुछ स्पेशल और होममेड मिठाई देना चाहते हैं तो आप इस मिठाई को जरूर बनाएं.
बेसन बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बेसन- 1 कप
- घी- आधा कप
- चीनी- स्वादानुसार
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- कटे हुए काजू- एक बड़ा चम्मच
- कटे हुए पिस्ता- एक बड़ा चम्मच
- कटे हुए बादाम- एक बड़ा चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
बेसन बर्फी बनाने की विधि क्या है?
- बेसन बर्फी बनाने के लिए आप एक कड़ाही में घी गर्म करें. अब घी में बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. इस बात का ध्यान रखें कि बेसन जले नहीं.
- बेसन जब अच्छे से भून जाए तब आप इसे अलग निकाल कर रख दें. अब एक पैन को गैस पर रखें इसमें आप चीनी और पानी डालकर पका लें जबतक चीनी पूरे तरह से घुल नहीं जाए.
- अब इस तैयार चाशनी में आप इलायची पाउडर डालें और बेसन को भी डाल दें. इसे आप अच्छे से थोड़ा गाढ़ा होने तक पका लें. अब आप एक थाली को लें और इसमें घी को लगा दें. तैयार किए हुए मिश्रण को आप घी लगी थाली में डालें और ऊपर से कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम को भी डालें. मिश्रण को अच्छे से फैला लें. जब ये ठंडा हो जाए तब आप इसे चाकू से काट लें. आपकी बेसन की बर्फी तैयार है.
यह भी पढ़ें- Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










