Dhanteras Rangoli Design 2025: दीपों के त्योहार पर ट्राय करें ये आसान और खूबसूरत रंगोली आइडियाज

Dhanteras Rangoli Design 2025
Dhanteras Rangoli Design 2025 : धनतेरस पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिये घर काे सजाएं रंग-बिरंगी रंगोली डिजाइन से और पाएं मां का आर्शीवाद.
Dhanteras Rangoli Design 2025: दीपों के त्योहार बस आने वाला है.इस फेस्टिवल में रंगाेली से घर काे सजाने की विशेष परंपरा है.माना जाता है कि रंगोली बनाने से न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है.अगर आप भी इस धनतेरस अपने घर को रोशनी और रंगों से सजाना चाहती हैं तो हम लेकर आए हैं कुछ आसान रंगोली आइडियाज जाे आपके घर की सजावट में चार चांद लगा देगी.

लक्ष्मी पद चिन्ह रंगोली (Laxmi Footprint Rangoli) : धनतेरस पर यह डिजाइन बेहद शुभ मानी जाती है. दरवाजे या आंगन में छोटे-छोटे लक्ष्मी जी के पदचिह्न बनाकर उनके चारों ओर फूलों की पंखुड़ियां सजाई जाती हैं.

दीया और कमल पैटर्न रंगोली (Diya & Lotus Pattern): दीयों और कमल के फूलों का मेल देखने में अच्छी लगती है. रंगीन पाउडर या फूलों की पंखुड़ियों से दीया और कमल की आकृति बनाकर इसे सजाया जाता है.

फ्लावर रेनबो रंगोली (Flower Rainbow Rangoli): इस डिजाइन में अलग-अलग रंगों के फूलों की पंखुड़ियों की लेयर बनाई जाती है जो इंद्रधनुष की तरह दिखती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




