Dhaniya-Pudina Chutney: खाने के साथ चाहिए मजेदार स्वाद, घर पर बनाकर ट्राई करें धनिया-पुदीना की चटनी 

Updated:
विज्ञापन
Dhaniya-Pudina Chutney: खाने के साथ चाहिए मजेदार स्वाद, घर पर बनाकर ट्राई करें धनिया-पुदीना की चटनी 

Dhaniya-Pudina Chutney: खाने की थाली के साथ कुछ चटपटा अचार या चटनी मिल जाए तो स्वाद का मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने खाने के स्वाद को मजेदार करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में धनिया-पुदीना की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे.

विज्ञापन

Dhaniya-Pudina Chutney: अधिकतर लोगों को खाने की थाली में चटनी न मिले, तो खाने का मजा अधूरा सा लगता है. चटनी आपके हर डिश के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. ऐसे ही धनिया-पुदीना की चटनी स्वाद और खुशबू के लिए बहुत पसंद की जाती हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है. बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप मिनटों में घर पर स्वादिष्ट धनिया-पुदीना की चटनी तैयार कर सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं घर पर आसान तरीके से धनिया-पुदीना की चटनी बनाने की रेसिपी. 

धनिया-पुदीना चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरा धनिया पत्ता – 1 कप 
  • पुदीना पत्ता – 1 कप 
  • हरी मिर्च – 1-2 
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
  • लहसुन – 2-4 कलियां 
  • जीरा – आधा चम्मच 
  • दही – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत अनुसार

यह भी पढ़ें: Tomato-Onion Chutney Recipe: स्वाद में एकदम मजेदार, घर पर बनाएं मुंह में पानी ला देने वाली टमाटर-प्याज की चटनी 

धनिया-पुदीना चटनी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले धनिया और पुदीना पत्ता को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. अच्छे से धूल जाने के बाद आप धनिया और पुदीना के पत्ते को बारीक काटकर अलग रख दें.
  • अब आप एक मिक्सर जार लें. फिर इसमें धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डाल दें. इसके बाद आप इसमें नमक, जीरा और दही डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छे से चटनी को पीस लें. 
  • चटनी तैयार हो जाने के बाद आप इसे कटोरी में निकाल लें. तैयार हुई चटनी को अब आप किसी भी स्नैक्स या डिश के साथ सर्व करें और स्वाद का आनंद लें.

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी 

यह भी पढ़ें: Coriander Chutney Recipe: समोसे-पकौड़े हों या पराठे, हर डिश का स्वाद दोगुना कर देगी ये धनिया पत्ता की चटनी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola