दिल्ली की मार्केट में आया नया जुगाड़, अब बैग उठाने के लिए हायर करें शॉपिंग असिस्टेंट
शॉपिंग आसान बनाने की सर्विस (PC: AI Image)
Delhi New Startup: दिल्ली का एक स्टार्टअप अब शॉपिंग के दौरान आपके भारी बैग उठाने की जिम्मेदारी ले रहा है. जानिए यह अनोखी सर्विस कैसे काम करती है, कितना है चार्ज और किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकती है.
Delhi New Startup: दिल्ली की भीड़भाड़ वाली मार्केट में शॉपिंग करना जितना मजेदार होता है, उतना ही थका देने वाला भी. कई बार खरीदारी का मजा भारी बैग उठाने, लंबी दूरी चलने और भीड़ से निकलने की परेशानी में खत्म हो जाता है. ऐसे में दिल्ली का एक स्टार्टअप लोगों के लिए ऐसी सर्विस लेकर आया है, जो शॉपिंग को पहले से ज्यादा आसान और आरामदायक बनाने का दावा कर रहा है.
बैग उठाने की चिंता नहीं, आराम से करें शॉपिंग
दिल्ली का CarryMen नाम का स्टार्टअप शॉपिंग असिस्टेंट की सुविधा देता है. यहां आपको एक ऐसा सहायक मिलता है, जो पूरी खरीदारी के दौरान आपके साथ रहता है. वह आपके शॉपिंग बैग उठाने, भीड़ में रास्ता बनाने, जरूरत पड़ने पर खाने की लाइन में खड़े होने और पार्किंग या मेट्रो तक सामान पहुंचाने में मदद करता है.
कितना देना होगा चार्ज?
View on Instagram
इस सर्विस की शुरुआती कीमत 149 रुपये प्रति घंटा है. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से 2, 3 या 4 घंटे का पैकेज चुन सकते हैं. अगर सामान 12 किलो से ज्यादा हो, तो एक एक्स्ट्रा असिस्टेंट भी लिया जा सकता है.
किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?
यह सुविधा खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों के साथ शॉपिंग करने वाले माता-पिता और ज्यादा खरीदारी करने वाले लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. स्टार्टअप जरूरत पड़ने पर स्ट्रोलर, फोल्डिंग चेयर, छाता, मोबाइल चार्जिंग और पावर बैंक जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है.
यह भी पढ़ें: लव मैरिज के लिए माता-पिता को कैसे मनाएं? ये 5 तरीके बदल सकते हैं उनका फैसला
कैसे आया यह आइडिया?
इस स्टार्टअप के संस्थापकों ने महसूस किया कि लोग शॉपिंग करना तो पसंद करते हैं, लेकिन भारी बैग, लंबी पैदल दूरी और भीड़ की वजह से पूरा अनुभव थका देने वाला बन जाता है. इसी परेशानी का आसान समाधान निकालने के लिए उन्होंने यह सर्विस शुरू की.
फिलहाल कहां मिल रही है सुविधा?
अभी यह सेवा दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में उपलब्ध है. स्टार्टअप के मुताबिक, आने वाले समय में इसे चांदनी चौक जैसे अन्य बड़े बाजारों तक भी पहुंचाने की योजना है.
यह भी पढ़ें: जब पार्टनर के शौक न मिलें तो क्या करें? अलग हॉबी से ऐसे बढ़ाएं प्यार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मेघा रॉय
मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










