जब पार्टनर के शौक न मिलें तो क्या करें? अलग हॉबी से ऐसे बढ़ाएं प्यार
कपल रिलेशनशिप टिप्स, सांकेतिक फोटो
शादी के बाद अक्सर कपल्स चाहते हैं कि उनके पार्टनर की पसंद, आदतें और शौक उनकी तरह ही हों. लेकिन हर व्यक्ति की अपनी अलग सोच और रुचियां होती हैं.
Married life tips: शादी के बाद अक्सर कपल्स चाहते हैं कि उनके पार्टनर की पसंद, आदतें और शौक उनकी तरह ही हों. लेकिन हर व्यक्ति की अपनी अलग सोच और रुचियां होती हैं. कई बार पति-पत्नी के शौक अलग होने पर रिश्ते में दूरी महसूस होने लगती है. हालांकि, अलग हॉबी होना रिश्ते की कमजोरी नहीं बल्कि उसे और खूबसूरत बनाने का मौका हो सकता है. जब दोनों पार्टनर की रुचियां अलग होती हैं, तो उन्हें एक-दूसरे की दुनिया को समझने का मौका मिलता है. इससे रिश्ते में बातचीत के नए विषय आते हैं और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलता है.
एक-दूसरे की हॉबी का करें सम्मान
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि पार्टनर की पसंद को समझें और उसका सम्मान करें. अगर पति को क्रिकेट देखना पसंद है और पत्नी को डांस या पेंटिंग करना अच्छा लगता है, तो दोनों को एक-दूसरे की पसंद को गलत समझने के बजाय उसे अपनाने की कोशिश करनी चाहिए.
पार्टनर को दें पर्सनल स्पेस
हर इंसान की अपनी एक अलग पहचान होती है. शादी के बाद भी व्यक्ति को अपने शौक पूरे करने का समय मिलना चाहिए. पति का अलग शौक होना यह नहीं दिखाता कि वह रिश्ते को महत्व नहीं देते. पर्सनल स्पेस देने से रिश्ते में भरोसा बढ़ता है.
तुलना करने से बचें
कई बार लोग दूसरे कपल्स को देखकर अपने रिश्ते की तुलना करने लगते हैं. लेकिन हर रिश्ते की अपनी खूबसूरती होती है. इसलिए दूसरों की पसंद को देखकर अपने पार्टनर के शौक को कम आंकना सही नहीं है.
एक-दूसरे के शौक से सीखें नई चीजें
जरूरी नहीं कि आप पार्टनर की हर हॉबी को अपनाएं, लेकिन उनके शौक को जानने की कोशिश जरूर करें. कभी उनके साथ उनकी पसंद की फिल्म देखें, किसी खेल के बारे में बात करें या उनकी रुचि से जुड़ी चीजें सीखें. इससे रिश्ते में अपनापन बढ़ता है.
अलग-अलग हॉबी होने के बावजूद अगर पति-पत्नी एक-दूसरे की पसंद का सम्मान करते हैं, तो उनका रिश्ता और भी मजबूत बन सकता है. प्यार के साथ समझ और सम्मान ही एक खुशहाल रिश्ते की सबसे बड़ी नींव होती है.
यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में प्यार बनाए रखना है? पार्टनर को मैसेज करते समय न करें ये गलतियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










