GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास
पीएम मोदी इंस्टाग्राम रील (PC: narendramodi/Instagram)
National Handloom Day: आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से हैंडलूम के कपड़े पहनकर GRWM वीडियो बनाने की अपील की है. जानिए इस पहल का मोटिव और नेशनल हैंडलूम डे का इतिहास.
National Handloom Day: आजकल सोशल मीडिया पर GRWM (Get Ready With Me) वीडियो काफी ट्रेंड में हैं. लोग ऐसे वीडियो में अपने तैयार होने का पूरा लुक दिखाते हैं. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी ट्रेंड को भारतीय हैंडलूम से जोड़ते हुए युवाओं से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि नेशनल हैंडलूम डे पर हैंडलूम के कपड़े पहनकर GRWM वीडियो बनाएं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें. इससे भारतीय बुनाई कला को बढ़ावा मिलेगा और बुनकरों का हौसला भी बढ़ेगा.
इंस्टाग्राम रील के जरिए दिया संदेश
View on Instagram
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की. इसमें उन्होंने युवाओं से कहा कि वे हैंडलूम के कपड़े पहनकर GRWM वीडियो बनाएं. उनका कहना है कि इससे भारत के हैंडलूम प्रोडक्शंस को देश और दुनिया में नई पहचान मिलेगी और लोग स्थानीय बुनकरों के काम के बारे में भी जानेंगे.
यह भी पढ़ें: चांदी की बिछिया में चाहिए नया डिजाइन? देखें लेटेस्ट और खूबसूरत कलेक्शन
Handloom Day History: क्या है राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का इतिहास?
हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है. यह दिन 7 अगस्त 1905 में शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन की याद में मनाया जाता है. उस समय लोगों ने विदेशी सामान छोड़कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया था. इसी वजह से हर साल इस दिन भारतीय हथकरघा और बुनकरों के योगदान को सम्मान दिया जाता है.
हैंडलूम पहनने की अपील क्यों?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों के हैंडलूम कपड़े हमारी संस्कृति की पहचान हैं. अगर ज्यादा लोग इन्हें खरीदेंगे और पहनेंगे, तो बुनकरों को फायदा होगा और उनके काम को नई पहचान मिलेगी.
GRWM ट्रेंड से मिलेगा नया मंच
आज सोशल मीडिया किसी भी संदेश को तेजी से लोगों तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम है. ऐसे में अगर युवा हैंडलूम पहनकर GRWM वीडियो शेयर करते हैं, तो भारतीय पारंपरिक कपड़ों को नई पहचान मिल सकती है. इससे फैशन के साथ-साथ भारतीय विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा और लोग स्थानीय उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे.
यह भी पढ़ें: सीता बनकर छाईं Sai Pallavi, रियल लाइफ में भी उनकी सादगी देती है फैशन इंस्पिरेशन, देखें खूबसूरत साड़ी कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मेघा रॉय
मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










