रात को किस तरह सोते हैं आप? आपकी स्लीपिंग पॉजिशन खोल सकती है पर्सनालिटी के कई छुपे राज

Updated:
विज्ञापन

सोने के स्टाइल से कैसे जाने अपनी पर्सनालिटी Ai image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Personality Traits: रात को सोते समय आपकी बॉडी किस पॉजिशन में रहती है? क्या आपको करवट लेकर सोना पसंद है या फिर पेट के बल? आपकी यही छोटी सी आदत आपकी पर्सनालिटी से जुड़ा कोई ऐसा राज खोल सकती है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. कहीं आपकी स्लीपिंग पॉजिशन भी तो नहीं बता रही आपके बारे में बहुत कुछ?

विज्ञापन

Personality Traits: रात को हम किस तरह से सोते हैं, यह सिर्फ हमारे दिनभर की थकान को मिटाने का एक जरिया ही नहीं है, बल्कि यह हमारे दिमाग के गहरे हिस्सों से भी जुड़ा हुआ होता है. जिस तरह हमारा उठना-बैठना, बातें करना और किसी भी काम को करने का तरीका हमारी पर्सनालिटी के बारे में बताता है, ठीक उसी तरह हम रात में जिस पॉजिशन में सोते हैं, वह भी हमारे मिजाज के कई राज खोलने में मदद करती है. माइंड एंड बॉडी एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो जब हम सो रहे होते हैं, उस समय हमारा दिमाग बिल्कुल फ्री रहता है. ऐसे में हमारा शरीर अपने आप उस स्लीपिंग पॉजिशन को चुनता है जिसमें उसे सबसे ज्यादा आराम और सुरक्षा महसूस होती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसान भाषा में समझाने वाले हैं कि आखिर आपकी फेवरेट स्लीपिंग पॉजिशन आपके बारे में कौन-कौन से राज खोल सकती है. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
sleeping position personality traits
sleeping position personality traits

फीटल पॉजिशन यानी एक तरफ मुड़कर या बच्चे की तरह सोना

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें रात को सोते समय अपनी टांगों को मोड़कर और इन्हें अपनी छाती के पास लाकर करवट लेकर सोना अच्छा लगता है, तो इस पॉजिशन को फीटल पॉजिशन कहा जाता है. ज्यादातर लोगों को इसी पॉजिशन में सोना अच्छा लगता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार जो लोग इस तरह से सोते हैं, वे बाहर से तो कठोर, सख्त या फिर शर्मीले किस्म के दिखते हैं, लेकिन अंदर से ये लोग बहुत ही इमोशनल और सॉफ्ट दिल के होते हैं. इन लोगों को नए लोगों से घुलने-मिलने में थोड़ा सा समय लगता है, लेकिन जब ये किसी पर पूरी तरह से भरोसा कर लेते हैं, तो बहुत ही पक्के और सच्चे दोस्त साबित होते हैं. इन लोगों को अपने आसपास एक सिक्योर माहौल ज्यादा अच्छा लगता है.

ये भी पढ़ें: आपकी चाल कैसी है, तेज है या धीमी? आपके चलने का अंदाज खोल सकता है आपकी पर्सनालिटी के कई छुपे राज

फ्रीफॉल पॉजिशन यानी पेट के बल सोना

अगर आप रात को पेट के बल सोते हैं, आपके हाथ तकिए के पास रहते हैं और चेहरा भी एक तरफ घुमा हुआ होता है, तो इस पॉजिशन को फ्रीफॉल कहा जाता है. माइंड एंड बॉडी एक्सपर्ट्स के अनुसार इस पॉजिशन में सोने वाले लोग काफी ओपन माइंडेड, खुलकर बातें करने वाले और मिलनसार किस्म के होते हैं. इन लोगों को अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है और ये किसी के प्रेशर में आकर काम करना पसंद नहीं करते हैं. बाहर से ये लोग भले ही काफी बिंदास लगें, लेकिन अंदर से बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं. अगर कोई इनकी बुराई कर दे या फिर अचानक कोई प्रॉब्लम आ जाए, तो ये लोग बहुत जल्दी परेशान हो जाते हैं. ये लोग कोई भी फैसला बहुत तेजी से ले लेते हैं, लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी में लिए गए इनके फैसले इनके लिए ही परेशानियां खड़ी कर देते हैं.

सोल्जर पॉजिशन यानी कि पीठ के बल सीधा सोना

अगर रात को सोते समय आपकी पीठ बिल्कुल सीधी होती है और आपके हाथ भी शरीर से चिपके हुए रहते हैं, तो इस पॉजिशन को सोल्जर पॉजिशन कहा जाता है. जो लोग इस पॉजिशन में सोना पसंद करते हैं, वे अपनी जिंदगी में नियमों और अनुशासन को बहुत सीरियसली लेते हैं. इस तरह सोने वाले लोग अक्सर शांत, सीरियस और कम बोलने वाले होते हैं. इन लोगों को खुद से भी और दूसरों से भी बहुत ज्यादा उम्मीदें होती हैं. इन लोगों की खासियत यह भी होती है कि ये फालतू की बातों या फिर टाइमपास करने में अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करते हैं. इन लोगों का पूरा ध्यान अपने गोल या फिर टार्गेट पर ही होता है. इनमें चीजों को संभालने और लीडरशिप की अच्छी काबिलियत होती है.

ये भी पढ़ें: क्या पहली मुलाकात में ही आपको पसंद करने लगते हैं लोग? एक्स्ट्रोवर्ट लोगों की ये 5 खूबियां बनाती हैं उन्हें सबसे खास और अलग

स्टारफिश पॉजिशन यानी हाथ फैलाकर सोना

अगर आप रात को पीठ के बल सोते हैं और साथ ही अपने दोनों हाथों को सिर के पास या फिर तकिए पर फैला लेते हैं, तो इसे ही स्टारफिश पॉजिशन कहा जाता है. जो लोग रात को इस तरह से सोना पसंद करते हैं, वे बहुत मददगार होते हैं और दूसरों की बातों को सुनना भी इन्हें अच्छे से आता है. दोस्त हों या फिर परिवार, अगर किसी को मदद चाहिए, तो ये लोग आपको सबसे पहले खड़े मिलेंगे. इन लोगों को लाइमलाइट में रहना या फिर शो-ऑफ करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है. ये लोग बहुत सिंपल होते हैं और साथ ही डाउन-टू-अर्थ भी होते हैं. दूसरे लोग भी इन सभी से बात करना और अपनी प्रॉब्लम्स शेयर करना पसंद करते हैं, क्योंकि ये लोग दूसरों की बातों को बहुत ध्यान से और हमदर्दी से सुनना जानते हैं.

यॉर्नर पॉजिशन यानी कि हाथ आगे फैलाकर करवट लेकर सोना

अगर आप रात को करवट लेकर सोते हैं और सोते समय आपके दोनों हाथ आगे की तरफ फैले हुए रहते हैं, तो इसे ही यॉर्नर पॉजिशन कहा जाता है. माइंड एंड बॉडी एक्सपर्ट्स के अनुसार इस तरह से सोने वाले लोग नई चीजों और विचारों के बारे में जानने के लिए हर समय तैयार रहते हैं. इन लोगों की एक आदत यह भी होती है कि ये किसी पर भी आंख मूंदकर आसानी से भरोसा नहीं करते हैं. इस तरह से सोने वाले लोग थोड़े से शक्की मिजाज के हो सकते हैं और किसी भी फैसले को लेने से पहले बहुत अच्छे से सोचते हैं और समय भी अच्छा-खासा ले लेते हैं. ये लोग जब कोई फैसला कर लेते हैं, तो फिर उस पर ही टिके रहते हैं और इससे पीछे भी नहीं हटते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी अकेले रहना अच्छा लगता है? आपकी ये आदत बताती है कि आप दूसरों से कितने अलग हैं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola