चेहरे की खोई रंगत और निखार लौटाने के लिए घर पर बनाएं ये हल्दी उबटन, जानें इस्तेमाल का तरीका
चेहरे की खोई रंगत वापस पाने के लिए हल्दी का उबटन कैसे बनाएं? AI image
DIY Haldi Ubtan: अगर आपके चेहरे का निखार भी धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन और तेज धूप की वजह से कहीं खो गया है, तो घर पर बना यह आसान हल्दी उबटन आपके बहुत काम आ सकता है. किचन में मौजूद कुछ चीजों से तैयार यह उबटन चेहरे को निखरा, सॉफ्ट और खूबसूरत बनाने में मदद कर सकता है.
DIY Haldi Ubtan: आजकल की यह भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन और तेज धूप हमारे चेहरे के नेचुरल ग्लो को देखते ही देखते खत्म कर देती है. इसकी वजह से चेहरे पर कालापन, दाग-धब्बे और स्किन का ड्राय हो जाना बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम बनकर रह गई है. अक्सर इस खोए हुए निखार को वापस लाने के लिए हम बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल्स से लोडेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स हमारे चेहरे पर काम तो कर जाते हैं, लेकिन कई बार केमिकल्स से लोडेड ये प्रोडक्ट्स फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं. अगर आप अपनी स्किन को डैमेज किए बिना उसका खोया हुआ निखार वापस पाना चाहते हैं, तो सबसे बेहतर होगा कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें.
अगर आपकी स्किन भी अपना निखार खो चुकी है और हर समय बेजान व थकी हुई दिखाई देती है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आज हम आपको घर पर ही हल्दी उबटन बनाना सिखाने जा रहे हैं. जब आप घर पर बने इस उबटन का इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर अपने चेहरे पर करने लगेंगे, तो आपकी स्किन कुछ ही दिनों में निखरी हुई और खूबसूरत लगने लगेगी. इसके अलावा हल्दी में कुछ ऐसी प्रॉपर्टीज भी होती हैं जो चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स, पुराने दाग-धब्बों और टैनिंग की प्रॉब्लम को भी जड़ से खत्म करने में मदद करती हैं. तो चलिए जानते हैं इस हल्दी उबटन को बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका.

उबटन बनाने के लिए जरूरी चीजें
चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए अगर आप इस उबटन को घर पर बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बाजार जाकर कोई स्पेशल चीज खरीदकर लाने की जरूरत नहीं पड़ती है. इस उबटन में इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें आपको आसानी से घर के किचन में ही मिल जाएंगी. इस उबटन को बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई चीजों की जरूरत पड़ने वाली है.
- हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच, कोशिश करें कि कस्तूरी हल्दी या घर की पिसी हल्दी हो.
- बेसन: 2 बड़े चम्मच
- कच्चा दूध या दही: 2 से 3 बड़े चम्मच, अगर आपकी स्किन ड्राय है तो दूध लें, और अगर ऑयली है तो दही लें.
- गुलाब जल: 1 छोटा चम्मच
- शहद: आधा छोटा चम्मच
ये भी पढ़ें: चेहरा धोने के बाद भी कुछ देर में हो जाता है ऑयली? घर पर बनाएं फिटकरी का ये फेस पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
हल्दी उबटन बनाने का सबसे आसान तरीका
इस उबटन को घर पर बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और इसे बनाने में आपको सिर्फ 2 से 3 मिनट का ही समय लगता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें और फिर उसमें दो चम्मच बेसन और आधा चम्मच हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें आधा चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इसके बाद अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कच्चा दूध या दही मिक्स करें. अब चम्मच से इन सभी चीजों को तब तक अच्छे से फेंटें जब तक कि एक बढ़िया गाढ़ा पेस्ट न बन जाए. इस बात का खास ख्याल रखें कि यह पेस्ट न तो बहुत ज्यादा कड़ा हो और न ही इतना पतला कि चेहरे से बहने लगे.
चेहरे पर उबटन लगाने का सही तरीका
अगर आप इस उबटन का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए इसे अपने चेहरे पर सही तरीके से लगाना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. चलिए जानते हैं इसे चेहरे पर लगाने का सबसे सही तरीका.
- इस उबटन को अपने चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को नॉर्मल पानी या किसी हल्के फेस वॉश से धोकर सुखा लें ताकि चेहरे की धूल-मिट्टी साफ हो जाए.
- अब बने हुए पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं. इस बात का ख्याल रखें कि आंखों के आसपास की स्किन बहुत नाजुक होती है, इसलिए वहां इसे न लगाएं.
- अब इस उबटन को अपने चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसे पूरी तरह से पपड़ी बनने तक न सुखाएं.
- जब उबटन थोड़ा सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा सा पानी या गुलाब जल लें और हल्के हाथों से गोल-गोल यानी कि सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए इसे छुड़ाएं. ऐसा करने से चेहरे की डेड स्किन आसानी से निकल जाती है.
- लास्ट में अपने चेहरे को फ्रेश पानी से धो लें. इसके अलावा उबटन हटाने के तुरंत बाद साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.
हल्दी उबटन इस्तेमाल करने के जबरदस्त फायदे
हल्दी और बेसन का यह पावरफुल कॉम्बिनेशन आपके चेहरे की टैनिंग को कम करता है और साथ ही स्किन के पोर्स में जमी गंदगी को भी साफ करने में मदद करता है. हल्दी में पाई जाने वाली प्रॉपर्टीज पिंपल्स फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती हैं और साथ ही चेहरे पर मौजूद पुराने से पुराने दाग-धब्बों और निशानों को हल्का करने में भी मदद करती हैं. इसके अलावा जब आप इस उबटन को हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाते हैं, तो आपके चेहरे पर जमी हुई डेड स्किन भी बाहर निकल जाती है, जिससे आपका चेहरा इंस्टेंटली ग्लो करने लग जाता है. उबटन में पड़ा शहद और दूध स्किन को अंदर से नमी देते हैं, जिससे चेहरा एकदम सॉफ्ट और मुलायम बना रहता है.
ये भी पढ़ें: डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान? किचन में मौजूद इन 2 चीजों से बनाएं असरदार हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए