बेजान चेहरे पर लौटेगी चमक, चुकंदर और एलोवेरा से घर पर बनाएं ये फेस पैक
चुकंदर और एलोवेरा जेल से बना फेसपैक की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI
Beetroot Face Pack: रूखी और बेजान त्वचा को निखारने के लिए घर पर चुकंदर, एलोवेरा और चावल के आटे से आसान फेस पैक बनाया जा सकता है. जानें इसे बनाने और चेहरे पर लगाने का सही तरीका.
Beetroot Face Pack: धूप, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और मौसम में बदलाव का असर अक्सर चेहरे पर दिखाई देने लगता है. इससे त्वचा रूखी और बेजान नजर आ सकती है. कई बार चेहरा साफ करने के बाद भी उसकी चमक वापस नहीं आती. ऐसे में आप अपनी स्किनकेयर रूटीन में एक आसान घरेलू फेस पैक शामिल कर सकती हैं. इसके लिए चुकंदर का रस, एलोवेरा जेल, चावल का आटा और गुलाब जल लिया जा सकता है. हालांकि, त्वचा पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है.
फेस पैक बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
- चुकंदर का रस - 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
- चावल का आटा - 1 चम्मच
- गुलाब जल - 2 चम्मच
इस तरह तैयार करें फेस पैक
सबसे पहले एक साफ कटोरी लें. इसमें चुकंदर का रस, एलोवेरा जेल और चावल का आटा डालें. अब इसमें गुलाब जल मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें. ध्यान रखें कि मिश्रण न बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. जरूरत लगे तो थोड़ा गुलाब जल और मिला सकती हैं.
चेहरे पर ऐसे लगाएं
फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद तैयार पैक को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. पैक सूखने के बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें. इसके बाद त्वचा पर हल्का मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं.
इस फेस पैक को हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है. पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
पैच टेस्ट करना न भूलें
घरेलू फेस पैक हर किसी की त्वचा पर एक जैसा असर नहीं करता. इसलिए इस्तेमाल से पहले थोड़ा सा पैक कलाई या कान के पीछे की त्वचा पर लगाकर देखें. अगर वहां जलन, खुजली, लालपन या किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो इसे चेहरे पर न लगाएं.
अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, किसी चीज से एलर्जी है या चेहरे पर दाने और पिंपल्स हैं, तो घरेलू फेस पैक इस्तेमाल करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार? गुलाब और एलोवेरा से घर पर बनाएं रोज जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए