चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार? गुलाब और एलोवेरा से घर पर बनाएं रोज जेल
गुलाब के फूल से बने जेल की सांकेतिक तस्वीर, PC - AI
DIY Rose Gel: घर पर गुलाब की पंखुड़ियों और एलोवेरा से बना रोज जेल चेहरे को मुलायम और फ्रेश लुक देने में मदद कर सकता है. इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें आसानी से मिल जाती हैं.
DIY Rose Gel: अगर आप चेहरे के लिए रोज जेल इस्तेमाल करती हैं, तो इसे घर पर भी बना सकती हैं. इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियां, गुलाब जल और एलोवेरा जेल जैसी आसान चीजों की जरूरत होगी. घर पर जेल बनाते समय साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता.
रोज जेल बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
- ताजे गुलाब की पंखुड़ियां - 2 से 3 गुलाब की
- गुलाब जल - 3 से 4 बड़े चम्मच
- एलोवेरा जेल - 3 बड़े चम्मच
- विटामिन E कैप्सूल - 1
- बादाम का तेल - आधा छोटा चम्मच, खासकर ड्राई स्किन के लिए
ऐसे तैयार करें घर का रोज जेल
सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें गुलाब जल के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें.
अब इस मिश्रण को साफ सूती कपड़े या बारीक छलनी से छान लें. इससे गुलाब का अर्क अलग हो जाएगा.
एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल लें. इसमें गुलाब का तैयार अर्क, विटामिन E कैप्सूल का तेल और बादाम का तेल डालें. सभी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं, जब तक मिश्रण एक जैसा न हो जाए.
अब तैयार जेल को साफ और सूखे कांच के कंटेनर में रखें. इसमें पानी या गंदा चम्मच न डालें और इसे फ्रिज में रखें.
चेहरे पर ऐसे लगाएं
चेहरा साफ करने के बाद थोड़ी मात्रा में रोज जेल लें और हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे सुबह या रात में लगाया जा सकता है. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ी मात्रा लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें.
यह भी पढ़ें: हर समय चेहरा दिखता है थका हुआ? ये आसान होममेड फेस मिस्ट करें ट्राई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए