क्या Vitamin C Serum सच में चेहरे पर ग्लो लाता है? जानिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन

विटामिन C सीरम के फायदे (PC: AI Image)

Vitamin C Serum Benefits: अगर आप भी चमकदार और हेल्दी स्किन चाहते हैं, तो Vitamin C Serum आपकी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है. जानिए इसके फायदे और किन लोगों के लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

विज्ञापन

Vitamin C Serum Benefits: अगर आप भी बेदाग, चमकदार और हेल्दी स्किन चाहते हैं, तो आपने विटामिन C सीरम का नाम जरूर सुना होगा. पिछले कुछ समय में यह स्किनकेयर रूटीन का अहम हिस्सा बन गया है. कई लोग इसे चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने और दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इसे सही तरीके से लगाना और अपनी स्किन टाइप के अनुसार चुनना भी जरूरी है. आइए जानते हैं कि विटामिन C सीरम क्या है, इसके फायदे क्या हैं और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.

Vitamin C Serum क्या होता है?

PC: AI Image
PC: AI Image

विटामिन C सीरम एक हल्का और जल्दी त्वचा में समा जाने वाला स्किनकेयर प्रोडक्ट है. इसमें मौजूद विटामिन C सीरम त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है. साथ ही यह चेहरे की रंगत को निखारने और स्किन को फ्रेश लुक देने में भी सहायक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अब नहीं पड़ेगी महंगे फेस वॉश की जरूरत, किचन में मौजूद इन चीजों से बना लें एक्ने क्लियरिंग फेस मास्क

किन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है?

विटामिन C सीरम सामान्य, ऑयली, ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन वाले ज्यादातर लोगों के लिए उपयुक्त माना जाता है. अगर आपकी त्वचा बेजान दिखती है, पिंपल के निशान हैं या हल्के डार्क स्पॉट्स की परेशानी है, तो यह आपकी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो शुरुआत कम स्ट्रेंथ वाले Serum से करें और पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

Vitamin C Serum लगाने के फायदे

चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो

यह त्वचा की डलनेस कम करने में मदद कर सकता है, जिससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और चमकदार नजर आता है.

डार्क स्पॉट्स हल्के करने में मदद

लगातार और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह मुंहासों के निशान और हल्के पिगमेंटेशन को कम करने में मदद हो सकता है.

स्किन को बाहरी नुकसान से बचाने में मदद

विटामिन C एक स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट है, जो धूल, पॉल्यूशन सूरज की किरणों से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से त्वचा की सुरक्षा करने में मदद करता है.

त्वचा को बनाए रखे जवां दिखने में मदद

यह कोलेजन बनने की प्रोसेस को सपोर्ट करता है, जिससे त्वचा को टाइट रखने और रिंकल्स को कम दिखाने में मदद मिल सकती है.

विटामिन C सीरम लगाने का सही तरीका

सबसे पहले चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से साफ करें और हल्के हाथों से सुखा लें. इसके बाद सीरम की 2 से 3 बूंदें लेकर चेहरे और गर्दन पर धीरे-धीरे थपथपाते हुए लगाएं. इसे एक मिनट तक त्वचा में अच्छी तरह समाने दें. फिर मॉइस्चराइजर लगाएं. अगर दिन में सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आखिर में सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

यह भी पढ़ें: चेहरा दिखेगा साफ और खिला-खिला, मुल्तानी मिट्टी के साथ आज ही मिलाएं ये 5 चीजें


विज्ञापन
मेघा रॉय

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola