हैंडलूम डे पर पहनें बिहार के ये खूबसूरत हैंडलूम कपड़े, मिलेगा ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक

Updated:
विज्ञापन

Handloom Clothes, PC - AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Handloom Clothes: अगर आप एथनिक फैशन पसंद करते हैं, तो बिहार के मशहूर हैंडलूम कपड़ों के बारे में जरूर जानें. भागलपुरी सिल्क, तसर सिल्क और मधुबनी प्रिंट जैसे कई शानदार ऑप्शन आपके स्टाइल को खास बना सकते हैं.

विज्ञापन

Handloom Clothes: हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया जाता है. इस दिन देश के पारंपरिक बुनकरों और उनकी कला को सम्मान दिया जाता है. बिहार भी अपनी अनोखी हैंडलूम परंपरा के लिए जाना जाता है. यहां कई ऐसे कपड़े तैयार किए जाते हैं, जो अपनी बुनाई, डिजाइन और हल्के फैब्रिक की वजह से लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं. अगर आप भी इस हैंडलूम डे पर कुछ खास जानना चाहते हैं, तो बिहार के इन मशहूर हैंडलूम कपड़ों के बारे में जरूर पढ़ें.

विज्ञापन

1. भागलपुरी सिल्क

Handloom Clothes, PC - AI
Handloom Clothes, PC - AI

भागलपुर को "सिल्क सिटी" भी कहा जाता है. यहां तैयार होने वाली भागलपुरी सिल्क साड़ी, कुर्ता, दुपट्टा और स्टोल पूरे देश में पसंद किए जाते हैं. इसका फैब्रिक हल्का, आरामदायक और शानदार लुक देने वाला होता है.

2. तसर सिल्क

Handloom Clothes, PC - Social Media
Handloom Clothes, PC - Social Media

तसर सिल्क बिहार की सबसे खास हैंडलूम बुनाई में से एक है. इसका कपड़ा हल्का, मजबूत और प्राकृतिक चमक वाला होता है. तसर सिल्क से साड़ी, सूट और दुपट्टे तैयार किए जाते हैं, जिन्हें खास मौकों पर पहनना लोग पसंद करते हैं.

3. सुजनी कढ़ाई वाले कपड़े

Handloom Clothes , PC - AI
Handloom Clothes , PC - AI

सुजनी बिहार की पारंपरिक कढ़ाई कला है. इसमें हाथ से सुंदर डिजाइन बनाए जाते हैं. आजकल सुजनी कढ़ाई वाली साड़ियां, दुपट्टे, कुर्ते और होम डेकोर प्रोडक्ट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं.

4. मधुबनी प्रिंट वाले हैंडलूम कपड़े

Handloom Clothes , PC - AI
Handloom Clothes , PC - AI

मधुबनी पेंटिंग सिर्फ दीवारों तक सीमित नहीं है. अब इसकी खूबसूरत कला हैंडलूम साड़ी, दुपट्टे, स्टोल और कुर्तों पर भी देखने को मिलती है. यह पारंपरिक और मॉडर्न लुक का शानदार मेल है.

5. हाथ से बुने गमछे और स्टोल

Handloom Clothes , PC - AI
Handloom Clothes , PC - AI

बिहार के कई इलाकों में हाथ से बुने गमछे और स्टोल भी तैयार किए जाते हैं. इनकी पहचान हल्के वजन, मजबूत कपड़े और पारंपरिक डिजाइन से होती है. आजकल इन्हें फैशन एक्सेसरी के रूप में भी पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन