Dalchini khane ke Fayde: इस तरह करें दालचीनी का सेवन, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Updated at : 19 Jan 2026 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Dalchini khane ke Fayde For Health in Hindi

दालचीनी खाने के फायदे (Image-Gemini)

Dalchini khane ke Fayde: दालचीनी का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है. इसकी वजह है कि दालचीनी औषधीय गुणों से भरपूर है.

विज्ञापन

Dalchini khane ke Fayde: दालचीनी ना सिर्फ रसोई में खाना बनाने में इस्तेमाल की जाती है बल्कि इसमें आयुर्वेदिक गुण भी है. दालचीनी का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है. दालचीनी में युक्त एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है. दालचीनी को अगर रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट में ही पिया जाए, तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं. चलिए जानते हैं दालचीनी का पानी पीने के फायदों के बारे में.

वजन घटाने में सहायक

दालचीनी का पानी पीने से वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिलती है. दालचीनी भूख को कंट्रोल करता है और बार-बार खाने की क्रेविंग को भी नियंत्रित करता है.

पाचन में सुधार

अगर आपको गैस या पेट भारी जैसी दिक्कतों से परेशानी रहती है तो आपके लिए दालचीनी का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. दालचीनी पाचन सिस्टम को एक्टिव करते हुए पाचन को बेहतर बनाता है. सुबह खाली पेट इसे पीने से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है.

बीपी कंट्रोल

दालचीनी डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकती है. सुबह-सुबह खाली पेट में इसका पानी पीने से शुगर का बैलेंस बना रहता है और अचानक होने वाले शुगर स्पाइक से बचाव होती है.

Also Read: Kali Gajar Khane Ke Fayde: काली गाजर में छिपा है सेहत का खजाना, जान लें इसके फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर

दालचीनी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. यह शरीर को इंफेक्शन से बचाता है. खासतौर पर जाड़े के मौसम में दालचीनी का पानी पीने से सर्दी-खांसी से बचाव में मदद मिलती है.

ऐसे बनाएं दालचीनी का पानी

  • रात में सोने से पहले एक ग्लास पानी में एक दालचीनी स्टिक डालकर भिगो दें या फिर एक चम्मच दालचीनी पाउडर पानी में डाल दें.
  • सुबह उठकर आप खाली पेट में ही इस पानी को पी लें.

Also Read: Chuhara-Doodh Eating Benefits: इस तरह करेंगे छुहारे का सेवन तो शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

Also Read: Benefits of Papaya: पपीता खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola